भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले की बयाना जेल में बंद एक कैदी की आज भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उसे मंगलवार को बयाना अस्पताल से आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। जेल सूत्रों ने बताया कि 55 वर्षीय बंदी दिलीप उत्तर प्रदेश के मथुरा रिफाइनरी इलाके का रहने वाला था उसे धोखाधड़ी के मामले में रूपवास की एक अदालत द्वारा जेल भेजा गया था। बताया गया कि जेल में तैनात कम्पाउंडर प्रकाश शर्मा ने उसकी जांच के बाद उसे बयाना CHC में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत ख़राब होने के कारण उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।रिपोर्ट कृष्णा
DlightNews
Comments
Post a Comment