*गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में आए दिन मरीजों से दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं जो बहुत ही निंदनीय व दु:खद है- स. पा. -जिलाध्यक्ष अवधेश यादव*
*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर ।समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में आए दिन मरीजों से दुर्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं ।जो बहुत ही निंदनीय व दु:खद है ।पुलिस के सामने मरीजों के साथ मारपीट की घटनाएं हुई हैं ।यह गोरखपुर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही जीता जागता सबूत है। डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। उनके हाथों इस तरह का कृत्य घोर निंदनीय है ।वही प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार व आर्थिक शोषण की घटनाएं आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस तरह की घटनाएं बंद होनी चाहिए मरीज और उसका परिवार बीमारी के दौरान दु:ख की स्थिति में रहता है। उनके साथ इस तरह की घटनाओं से उनके दु:ख पर मरहम लगाने की बजाय उनके दुख को बढ़ाना ठीक नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार व प्रशासन द्वारा मेडिकल कॉलेज प्रशासन को लापरवाही बरतने तथा सेभ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरी तरह बेलगाम है ना तो साफ सफाई की व्यवस्था है और ना ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी बढ़ाने व उनके साथ दुर्व्यवहार के बजाएं उचित सुविधाएं उपलब्ध कराकर इलाज की व्यवस्था ठीक ना होने से आम जनता में बहुत आक्रोश है मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप अक्सर सुर्खियों में रहते हैं जिला प्रशासन जनता की सुविधाओं पर ध्यान देंते हुए बेहतर सुविधाएं व इलाज मुहैया कराए।
Comments
Post a Comment