Skip to main content

DlightNews

*पति कि दीर्घायु कामना के लिए सोमवती अमावस्या  दिन जातक को करना चाहिए गायत्री मंत्र का जाप-ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


गोरखपुर  ।पति की लंबी उम्र की कामना व अखण्ड सौभाग्यवती के लिए सुहागिन महिलाएं  20 फरवरी दिन सोमवार को व्रत रखेंगी।सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के संस्थापक व संरक्षक तथा विद्वत जनकल्याण समिति के केन्द्रीय महामंत्री ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय ने बताया कि सोमवती (सोमवारी) अमावस्या के दिन महिलाएं प्रातः काल सूर्योदय के समय पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना कर 108 या 121 बार परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु व परिवार की सुख शांति के लिए मनोकामना करती हैं।इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। तथा साथ ही सोमवारी अमावस्या के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु जी व माता लक्ष्मी जी की भी आराधना की जाती है।पति व परिवार की रक्षा के लिए सोमवती अमावस्या सुहागिनों के लिए वरदान है।ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय ने यह भी बताया कि हिंदू धर्म शास्त्रों मे मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में त्रिदेव का वास होता है।इस दिन व्रती महिलाऐं वृक्ष के जड़ में जल और दूध अर्पित कर पुष्प,अक्षत,चंदन आदि से पूजा करें तथा पीपल वृक्ष को कच्चे धागे से 108 या 121 बार परिक्रमा करें तथा वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं तथा सोमवती अमावस्या के दिन दान पुण्य करना शुभ माना गया है।
अमावस्या के दिन जातक को गायत्री मंत्र का जाप,पितरों का तर्पण व मोक्ष की कामना करनी चाहिए एवं पूजा पाठ करने के पश्चात गरीबों असहाय जरूरतमंदों में भोजन वस्त्र आदि का दान करना श्रेयस्कर होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए वस्त्र,चांदी धातु,दूध व चावल, काला तिल आदि का दान करना चाहिए जिससे पितृदोष कि समस्या का निवारण होता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।