Skip to main content

DlightNews

*पत्रकार हितों की रक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन संकल्पित है - सेराज अहमद कुरैशी* 

पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर खबरें प्रकाशित करें - काशीनाथ सिंह 

पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर मंडल के महराजगंज । पंचायत परतावल सेंट थॉमस जूनियर हाईस्कूल में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज इकाई के तत्वावधान में  बैठक एवं पत्रकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, विशिष्ट अतिथि काशीनाथ सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं अनूप श्रीवास्तव जिला संरक्षक रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचन्द्र रावत व संचालन जिला महासचिव नवनीत त्रिपाठी ने किया ।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक एवं पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि संगठन पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए कृत संकल्पित है। पत्रकारों की हर समस्या को उठाने के लिए संगठन सदैव ततपरता से कार्य करता आ रहा है। विशिष्ट अतिथि काशीनाथ सिंह ने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर खबरें प्रकाशित करें। जिससे पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष रामचन्द्र रावत ने कहा कि संगठन के विस्तार हेतु हम सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए। महासचिव नवनीत त्रिपाठी ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।संगठन पत्रकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर अनूप श्रीवास्तव जिला संरक्षक, अजय पांडेय जिला संरक्षक, रामचंद्र रावत जिलाध्यक्ष,डॉ. योगेन्द्र पांडेय जिला उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष,नवनीत त्रिपाठी जिला महासचिव, करुणाकर राम त्रिपाठी जिला प्रवक्ता, असलम सिद्दीकी प्रधान संपादक यूपी अबतक,दिनेश चन्द्र पाण्डेय, राम आशीष विश्वकर्मा तहसील मीडिया प्रभारी, बीजू मोहन के. तहसील सचिव,अविनाश मिश्रा तहसील सचिव,महेश विश्वकर्मा तहसील उपाध्यक्ष, संदीप पांडेय जिला सचिव,अरविंद पांडेय, अनस सिद्दीकी, आकाश रावत, विवेक जयसवाल,अमित कुमार मिश्रा, डाॅ. जावेद अख्तर, आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।