Skip to main content

DlightNews

*सूर्यकुण्ड धाम पर भोलेनाथ का शृंगार कर हुई महाआरती*

*हर हर महादेव की जयघोष से गूंज उठा सूर्यकुण्ड धाम*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व सूर्यकुण्ड धाम शिवालय में किया गया रुद्राभिषेक भगवान् शिव का शृंगार कर महाआरती दीपदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अम्बेश व विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएस के सह भाग कार्यवाह सुधीर सपरिवार उपस्थित रहे। सर्व प्रथम परिसर के सभी छोटे बड़े मन्दिरों की साफ सफाई किया गया। विशिष्ट अतिथि सुधीर ने अपनी पत्नी अनिता राय के साथ शिवालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया  तद्पश्चात समिति के स्वयंसेवको द्वारा भगवान् भोलेनाथ का शृंगार किया गया उसके बाद सुरु हुई भगवान् भोलेनाथ की पावन महाआरती जय घोष पूरे प्रांगण में गूंज रहे थे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा इस दौरान घण्ट घड़ियाल गूंज रहे थे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्यकुण्ड धाम में जलाभिषेक करने के लिये श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा समिति के स्वयंसेवको द्वारा निःशुल्क दुग्ध, बेल्व पत्र, भाँग, धतूरा पूजन हेतु व्यवस्था किया गया था। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम का संचालन सचिव शीतल कुमार मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, शीतल कुमार मिश्रा, सिद्धि गुप्ता, अजीत जैन, संध्या, कामेश राय, दिव्य प्रताप सिंह, प्रशान्त त्रिपाठी, संजीव तिवारी, प्रतीक सिंह, निशा साहनी, आँचल साहनी, पायल साहनी, सौरभ, सृष्ठि साहनी आलोक सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।