Skip to main content

DlightNews

*संयुक्त क्रान्तिकारी पत्रकार मोर्चा की पहली बैठक में कलमकारों ने भरी हुंकार*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


    गोरखपुर। अपने गठन के बाद संयुक्त क्रांतिकारी पत्रकार मोर्चा की पहली सफल बैठक में इससे जुड़े पत्रकारों ने एकता की हुंकार भरी और पत्रकारों के सभी संगठनों से एक मंच पर आने की रजामन्दी जाहिर की।
     बैठक को "मुख्य अतिथि" पद से सम्बोधित करते हुए संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि हम सभी की एकजुटता से संगठन अपने लक्ष्य को हासिल करता आ रहा है। "विशिष्ट अतिथि" पद से अपने सम्बोधन में मोर्चा के प्रान्तीय अध्यक्ष व "तीसरी आँख एक्सप्रेस" के सम्पादक तथा ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  उमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के उत्पीड़नों की बाढ़ सी आ गई है। हम इसका मुकाबला एकजुट होकर ही कर सकते हैं। बैठक का सफल संचालन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार व भारतीय अपना समाज पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि हमारी बात तभी सुनी जाएगी जब हम सभी एकजुट होकर बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष डॉ०सतीश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि  संगठन अपने सदस्यों के हितों के प्रति संकल्पित है और नीचे से लेकर ऊपर तक के सभी पदाधिकारी पत्रकारों की एकता के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। मोर्चे की मण्डलीय बैठक में दैनिक जागरण के पत्रकार व संगठन के प्रान्तीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला, जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र चौधरी, गुंजन यादव, विमलेश पाण्डेय, चन्द्र भूषण उपाध्याय, रविन्द्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह,जिला सूचना मन्त्री गणेश जी उपाध्याय, विश्वनाथ उपाध्याय, गौरव श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्र, संगठन के देवरिया जिलाध्यक्ष व दैनिक जागरण के पत्रकार श्यामानन्द पाण्डेय, महेश्वर कुमार शुक्ला सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकार बन्धु उपस्थित थे। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।