Skip to main content

DlightNews

*जनकल्याण न्यास” द्वारा भजन संध्या व परिवार प्रबोेधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*

गोरखपुर।सायं 3:३० पर माधव धाम परिसर जिसमें लगभग परिवारों के 500 सदस्य सम्मिलित हुये।परिवार प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता संयुक्त क्षेत्र के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल जी,अध्यक्ष प्रो0 शोभा गौड़,विशिष्ट अतिथि कवयित्री प्रतिमा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व गुरु जी के चित्र पर पुष्पर्चन कर किया।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संयुक्त क्षेत्र के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख ओमपाल जी ने कहा कि आज परम पूज्य गुरु जी का जन्मदिन है।गुरुजी का जीवन बहुत ही सादगीपूर्ण था।।आश्रम में गुरुजी बर्तन माजते थे।डीआईजी जेल की घटना का वर्णन करके उन्होंने बताया कि गुरु जी का जीवन कैसे हमारे लिए प्रेरणादायी था।आगे उन्होंने कहा कि भारत की परिवार परंपरा चरण स्पर्श केवल भारत देश में है।बड़े हित के लिए छोटे हित को छोड़ देना चरित्र की परिभाषा केवल भारत माता में है।
3202 वर्षों तक भारत का स्वर्ण काल था बीच का कालखंड था अवलोकन सिंहावलोकन जिन कारणों से दुनिया ने हमें सोने की चिड़िया कहा।भारत की प्राकृतिक सांस्कृतिक को हम भूलते जा रहे हैं। भारत की कुटुंब व्यवस्था सागर की गहराई है।उन्होंने कहा कि परिश्रम से मंजिल मिलती है प्रेम से भगवान मिलता है साधनों परिमाण में जन्मा बालक ही बड़ा काम कर सकता है।संघ अपने सिद्धातों व मूल्यों के आधार पर तीन वर्ष बाद शताब्दी वर्ष पूर्ण कर रहा है।उपस्थित जनसमूह को विशिष्ट अतिथि प्रतिमा जी व अध्यक्ष शोभा गौड़ जी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम  में अतिथि परिचय सचिव अवधेश चौरसिया,प्रस्ताविकि डॉ राकेश सिंह ने किया।संचालन डॉ आशीष श्रीवास्तव ने किया।।उक्त कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर विद्याभारती के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम व भारत माता की आरती के साथ हुआ।
उक्त कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉ0 पृथ्वीराज जी,सह प्रांत प्रचारक अजय जी,क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल जी,हरे कृष्ण जी,अमरनाथ चटर्जी,विद्या भूषण पांडेय जी,विद्या भारती संगठन मंत्री रामय जी,प्रांत प्रचार प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी,विभाग प्रचारक अम्बेश जी क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह,सांसद रविकिशन जी,सांसद कमलेश पासवान,विधायक प्रदीप शुक्ला, रमाशंकर जयसवाल,पुनीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।उक्तजानकारी जनकल्याण न्यास के सचिव ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।