Skip to main content

DlightNews

रिपोर्टर -दिलशाद अहमद, गोरखपुर
*नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत थी कैलाशवती देवी: विरेन्द्र कुमार*

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चिल्लूपार की प्रथम महिला विधायिका स्व० कैलाशवती देवी की 36वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव खोपापार में बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चिल्लूपार की प्रथम महिला विधायिका स्व० कैलाशवती देवी के पुण्यतिथि के अवसर पर वीरेन्द्र कुमार सेनि आई.जी.ने चित्र पर श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण किए।इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि स्व० कैलाशवती देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की प्रथम महिला विधायिका के साथ नारी शक्ति की प्रतीक थी। उन्होंने देशहित में जो त्याग व बलिदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने हमेशा जाति पात से ऊपर उठकर क्षेत्र व देश के लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद किया। स्व. कैलाशवती ने 1957 में कांग्रेस पार्टी से विधायिका रहने के बावजूद उनका जीवन हमेशा साधारण रहा। कैलाशवती देवी के पति पं० रामबली मिश्र स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनको लोग छोटे गांधी के रूप में जानते थे। इस क्षेत्र में इनके जैसा कर्मठ, कर्तव्य परायण और ईमानदार नेत्री शायद ही कोई हुआ हो। उन्होंने पूरा जीवन सादगी से जिया गरीब और कमजोर के लिए अपनी जान से जान न्योछावर कर देती थी। ये सभी को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहती थीं। अंग्रेजों द्वारा इनको बहुत अधिक प्रताणित किया गया और इनके मकान को आग के हवाले कर दिया गया था। वे अपने घर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को संरक्षण प्रदान भी देती और अपने हाथों से भोजन पका कर खिलाती थीं। इस अवसर पर श्रीमती सावित्री देवी,विभव कुमार, विनीत कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपीन विहारी पांडेय, विनोद पांडेय, सांसद मिडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव,रामनैन पांडेय, परशुराम यादव,राम उजागिर मौर्य,‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌राजकुमार लाल श्रीवास्तव, हरिवंश लाल श्रीवास्तव,संत कुमार लाल श्रीवास्तव,शाह आलम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।