Skip to main content

DlightNews

*ग्राम सभा करमौरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।*

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर 17 फरवरी 2023 को ग्राम- सभा करमौरा के पतरकी टोला में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन मदद सेवा संस्था के तत्वावधान में ग्राम प्रधान उर्मिला देवी व जिला पंचायत सदस्य रामजीत यादव के द्वारा कराया गया। जिसमें 390 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जहां सभी लोगो का जांच नि:शुल्क किया गया तथा सभी को  औषधि नि:शुल्क दी गई ।जांच में 97 मोतियाबिंद के  मरीजो को चिन्हित किया गया है। जिनका ऑपरेशन 21 फरवरी को नि:शुल्क फातिमा हॉस्पिटल में होगा।जिला पंचायत सदस्य  रामजीत यादव ने बताया कि इस क्षेत्र में मोतियाबिंद के काफी मरीज हैं जो कि गरीबी के अभाव में अपनी आंखों का सही तरीके  से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। और वह अंधापन की ओर अग्रसरित हो रहे हैं।संस्था के उपप्रबंधक मनीष चंद्र यादव ने बताया कि सही जानकारी के अभाव में मोतियाबिंद का कोई इलाज नहीं करा पाता है।जिसके लिए संस्था गांवों को चिन्हित कर शिविर का आयोजन करा रही है। इस शिविर के माध्यम से काफी लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा और  ग्राम सभा को मोतियाबिंद मुक्त ग्राम सभा बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर फातिमा हॉस्पिटल के डॉ नित्यानंद पांडे,डॉ ऋषभ गुप्ता, छाया गुप्ता, प्रीति, तौलेंद्र कुमार यादव, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी , जिला पंचायत सदस्य रामजीत यादव,मनीष यादव,भागीरथी निषाद, गोली यादव, रामचंद्र मौर्य, रामप्रसाद, नौमीनाथ, राजनाथ निषाद, हरीशचंद्र निषाद संस्था के गौरव शर्मा,शुभम श्रीवास्तव,विवेक मिश्रा,अश्वनी सिंह,मनीष मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।