Skip to main content

DlightNews

*भारतीय अपना समाज पार्टी ने जिलाधिकारी गोरखपुर को दिया ज्ञापन-राजनसिंह सूर्यवंशी*


*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*
 गोरखपुर06 फरवरी 2023 सहारा निवेशको के भुगतान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के माध्यम से भारतीय अपना समाज पार्टी एवं संयुक्त ऑल इण्डिया जन आनदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में महामहीम राष्ट्रपति महोदया (भारत) एवं माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार माननीय गृहमंत्री / सहकारिता मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त ऑल इण्डिया जन आनदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि देश के 13 करोड जनता ने सहारा में अपनी गाढ़ी कमाई जमा किया है जिनका डूबता हुआ दिख रहा है और 12 लाख सहारा के कर्मचारी भुखमरी के कगार पर है और इनके द्वारा निवेशकों का पैसा जमा कराने के कारण जमाकर्ताओं का भी दबाव इनके ऊपर है। जिसके कारण काफी तनाव की स्थिति है। इसलिए भारतीय अपना समाज पार्टी एवं संयुक्त मोर्चा सरकार से यह मांग करती है कि गरीब जनता का पैसा सरकार भुगतान करायें। अगर समय से गरीबो सहारा पीड़ितों का भुगतान नहीं होता है तो 13 करोड़ निवेशक एवं 12 लाख कर्मचारी सड़को पर उतर कर आनदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। आज इन गरीब जनता के वोट से ही राजनैतिक पार्टीया सरकार बनाती है लेकिन गरीबों के इस भुगतान की लड़ाई में कोई बड़ी राजनैतिक पार्टी खड़ी नहीं है सिवाय भारतीय अपना समाज पार्टी को छोड़कर इसलिये आने वाले समय मे जनता भारतीय अपना समाज पार्टी के साथ खड़ी होगी। ऐसा प्रतित होता है। इस अवसर पर सर्वश्री जिलाध्यक्ष गोरखपुर गुंजन यादव, धर्माचार्य महेन्द्रदास महराज, डॉ० डी०एन० सिंह, मिडिया प्रभारी जय सिंह, राजकुमार, जयप्रकाश, गोपाल, अवधेश शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता, रामदयाल यादव, राजू गोरखपूरी, जय प्रकाश, शुभम सिंह, गणेश यादव, आदि उपस्थित रहे।सूत्रों से प्राप्त जानकारी ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।