Skip to main content

DlightNews

*स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 147वी जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

 गोरखपुर। सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 147वी जयंती निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि बाबा गाडगे का समाज सुधार के आन्दोलन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध में व्यतीत हुआ। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया ।संत गाडगे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं,गौशालाएं,विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। लेकिन अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।स्वच्छता और शिक्षा का संदेश देने वाले संत गाडगे बाबा जी की जयंती पर सादर नमन।इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी ,संजय पहलवान, अशोक चौधरी ,मैना भाई ,चंद्रभान प्रजापति, श्रवण कनौजिया, सच्चिदानंद यादव, घनश्याम राव, भृगुनाथ निषाद, सुरेंद्र यादव ,बृजनाथ मौर्या, राजन यादव, संतोष विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, दिनेश यादव ,मोहम्मद सलीम, रामसकल चौधरी, अजय यादव, रामसिंह ,अछैवर कनौजिया, आशुतोष यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।