Skip to main content

DlightNews

*विश्व हिंदू परिषद के विभाग मन्त्री शीतल मिश्रा का अभिनन्दन*

विहिप के विभाग मन्त्री ने की 360वीं गंगा आरती

*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर विहिप के विभाग मन्त्री ने 360वीं साप्ताहिक गंगा आरती की। विश्व हिंदू परिषद के नव नियुक्त विभाग मन्त्री शीतल कुमार मिश्रा के आगमन पर समिति के मीडिया प्रभारी अजीत जैन ने धाम परिसर पर स्वागत किया। प्रातः में स्वयंसेवकों द्वारा परिसर के सभी छोटे बड़े मंदिरों को साफ सफाई किया गया। आरती के क्रम में विहिप के विभाग मन्त्री शीतल कुमार मिश्रा सपत्नी अंशु त्रिपाठी समेत मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद शुरू हुआ मां गंगा की पावन आरती। सबसे पहले गणेश वंदना, हनुमान चालीसा पाठ के बाद शुरू हुआ मां गंगा की आरती। हर हर महादेव की जय घोष पूरे प्रांगण में गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोचार के बीच घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 360वीं गंगा आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम का संचालन समरेन्दू सिंह के किया। इस अवसर पर विहिप के विभाग मन्त्री शीतल कुमार मिश्रा ने कहा की सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास बहुत सराहनीय है। प्रदेश सरकार से इस धाम परिसर को अच्छी पहचान दिलाने के लिए प्रयास करूंगा। यह गंगा आरती जो कि काशी और प्रयाग के बाद सूर्यकुण्ड धाम को एक विशेष पहचान के लिए अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति में हमेशा विश्व के कल्याण के लिए ही काम किया है हम सभी आरती में उद्घोष लगाते हैं कि धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो यह हमारी पहचान रही है कि हम सभी ने हमेशा संपूर्ण भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी कार्य किए हैं हम सभी ने देश में आतंकियों को भी सम्मान पूर्वक स्थान दिया है इसका परिणाम रहा कि हम हजारों सालों तक गुलाम रहे किंतु अब समय दूसरा आ चुका है हिंदू संस्कृति और समाज का सम्मान अब पूरे विश्व में धीरे-धीरे बढ़ रहा है छोटे-छोटे कार्यक्रमों और आयोजनों से अपनी धर्म और संस्कृति का प्रचार और संरक्षण होता रहता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष समरेन्दू सिंह, शीतल कुमार मिश्रा, अंशु त्रिपाठी, सिद्धि गुप्ता, अजीत जैन, संध्या, दिव्य प्रताप सिंह, प्रशान्त त्रिपाठी, संजीव तिवारी, कुमकुम, लाली, राधा, सुहानी, रिमझिम, प्रांजलि सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।