Skip to main content

DlightNews

*हजरत बाबा करीमुल्लाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह की अस्ताने तुर्कमानपुर में 51 वां उर्स 23 फरवरी को मनाया जाएगा*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर ।हर साल की तरह इस साल भी हजरत बाबा करीमुल्लाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 51 वां उर्स मुबारक 23 फरवरी 2023 को मोहल्ला- तुर्कमानपुर निकट नई मस्जिद, कैंपस के. डब्ल्यू.  नाईस वाटर में बहुत ही शान व् शौकत के साथ मनाया जाएगा।  23 फरवरी 2023 को रात 8:30 बजे से मिलाद का प्रोग्राम है जो लगभग 11:00 बजे तक चलेगा, 24 फरवरी 2023 को प्रातः ठीक 9:00 बजे कुल शरीफ का  एहतमाम  किया गया है, कुल शरीफ के बाद ठीक 10:00 बजे  इमदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह मुबारक से चादर निकाली जाएगी जो अध्या कबाड़ी,  सुल्तान खां मस्जिद चौराहा, पांडेय हाता, घंटाघर, हल्सी गंज,  नकी रोड, पहाड़पुर आदि मार्गों से होता हुआ हजरत बाबा करीमुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के दरगाह मुबारक पर पेश किया जाएगा।आयोजक डॉ सदरूद्दीन वारसी,  हाजी जलालुद्दीन कादरी व् संयोजक तुर्कमानपुर से पार्षद पद के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। अतः आप सभी मीडिया बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि उक्त समय पर आकर कार्यक्रम को कवरेज करने की कृपा करें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।