Skip to main content

DlightNews

*युवा जनकल्याण समिति को मिला उत्कृष्ठ समाजसेवी संस्था सम्मान,संयोजक निखिल गुप्ता ने प्राप्त किया प्रमाण पत्र* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर  ।अल फलाह एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाईटी द्वारा 27 फरवरी एनजीओ डे के उपलक्ष्य मे सम्मान समारोह का रायगंज दक्षिणी गोरखपुर मे आयोजन किया गया।इस दौरान गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा निर्मित प्रख्यात संस्था युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर को उत्कृष्ठ संस्था सम्मान प्रदान किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर की वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी,विशिष्ट अतिथि जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह जी रहे तथा संचालन सोसाईटी के सचिव अफरोज अहमद ने किया।
युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय जी के वाराणसी किसी कार्यक्रम मे अत्यधिक व्यस्तता के कारणवस मुख्य अतिथियों द्वारा संस्था का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो संस्था संयोजक निखिल कुमार गुप्ता द्वारा प्राप्त किया गया।सम्मान प्राप्त कर संयोजक निखिल गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा जनहितार्थ कार्य व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय जी के कुशल नेतृत्व ने कारण यह सम्मान मिला है और मै धन्य हूं की संस्था के लिए सम्मान पत्र को मै प्राप्त किया।निखिल गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा विगत दस वर्षों से स्वच्छता अभियान, पौधारोपण ,जल संरक्षण कार्यक्रम,नि:शुल्क पाठशाला, पठन पाठन सामग्री का वितरण, निर्बल असहायों में भोजन वस्त्र का दान,बाढ़ ग्रसित व आपातकालीन समय में विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री का वितरण,रक्तदानशिविर,महापुरुषों की जयंती पर घोष्ठियाँ ,देश एवं समाज में अराजक तत्वों के खिलाफ रैली,युवाओं को संगठित कर समाज सेवा केेेे लिए प्रेरित करना,नारी सशक्तिकरण के रुप मे महिलाओं से जुड़े अभियान चलाना,गौ रक्षा, प्रत्येक क्षेत्र मे युवाओं के कुशल कार्यों हेतु सम्मान,समाज सेवा कि चेतना जनमानस मे जागृत करने हेतु वार्षिक पत्रिका व व्रतादि पंचांग कैलेण्डर का निर्माण एवं नि:शुल्क वितरण किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।