Skip to main content

DlightNews

*युवा समाजसेवियों ने मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय कि पूण्यतिथि,दी श्रद्धांजलि*

*जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते है उपाध्याय जी-कुलदीप पाण्डेय*

*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*
*गोरखपुर*11फरवरी 2023  सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के तत्वाधान मे संस्था के केन्द्रीय कार्यालय राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम मे पं.दीनदयाल उपाध्याय जी कि पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा किया गया तथा संचालन संयोजक निखिल कुमार गुप्ता ने किया. इस दौरान सर्वप्रथम अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये तथा साथ ही उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने भी पुष्प अर्पण कर उनको नमन किया.  समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने उपाध्याय जी के कृतियों को स्मरण करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं,उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी,उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। दीनदयाल जी का विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। दीनदयाल जी का कहना था कि भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं।वसुधैव कुटुम्बकम् भारतीय सभ्यता से प्रचलित है,इसी के अनुसार भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त हैं। संस्कृति से किसी व्यक्ति, वर्ग, राष्ट्र आदि की वे बातें,जो उसके मन,रुचि,आचार,विचार,कला-कौशल और सभ्यता की सूचक होती हैं, पर विचार होता है।
इस दौरान मुख्य रुप से अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,अखिलेश मल्ल, निखिल गुप्ता,आकिब अंसारी,हाजी जलालुद्दीन कादरी,सत्यम गहलोद, राहुल श्रीवास्तव,नितिनश्रीवास्तव,
अविनाश चौबे,विकास कुमार,रमेश पाण्डेय,अरमान सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।