Skip to main content

DlightNews

*इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील - प्रमोद पासवान* 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर जिला कार्यालय का हुआ उद्धाटन।

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर जिला कार्यालय का उद्धघाटन समारोह आदर्श अब्दुल रहीम कांपलेक्स साकची, जमशेदपुर में किया गया। जिसमें शहर के सभी गणमान्य उपस्थित हुए। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के दिशा निर्देश से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें अतिथि के तौर पर युवा नेता कुणाल साडंगी एवं विशेष अतिथि के रूप में भोजपुरी गायक सौरभ धवन शामिल हुए। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पासवान, महासचिव देवानंद सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग मधु सिन्हा, रांची जिला अध्यक्ष सौरभ राय एवं पिंटू जी शामिल हुए। साथ ही शहर के सम्मानित गणमान्य में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साकिर खान, कपाली वार्ड पार्षद इरफान खान, हिंद आईटीआई के चेयरमैन एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर ताहिर हुसैन, फैजल खान, घरों से जहरीले सांप को पकड़ने वाले शुभम मल्लिक, निशुल्क ऑटो एंबुलेंस की सेवा देने वाले दिनेश घोष, विकास सिंह आदि को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर, गीता एवं हदीस देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन  भुवनेश्वर त्रिपाठी जी ने किया। उपस्थित अतिथियों ने पत्रकार हितों के लिए जिला कार्यालय का उद्धघाटन भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं भोजपुरी गायक ने संगीत का कार्यक्रम कर समा बांध दिया। देशभक्ति गीतों से आरंभ होकर होली के गीतों पर सब नाचने और झूमने लगे, साथ ही गुलाल लगाकर सबने प्री होली बनाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महिला विंग महासचिव नीतू दुबे, जिला अध्यक्ष राज श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष कलीम खान, कमलेश गिरी, कुलदीप चौधरी, महासचिव अभिषेक कुमार, सचिव आतिफ खान, अभिषेक, अजीत, सैसब सरकार, आकाश, आलोक शर्मा, अमित रॉय, अविनाश शर्मा, अविनाश कुमार वर्मा, आशीष, विश्वजीत नंदा, आनंद प्रसाद, जगजीत सिंह, जावेद अख्तर, लक्ष्मण राव, राहुल शर्मा आदि सैकड़ों पत्रकार शामिल रहे।सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...