Skip to main content

DlightNews

*नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत थी कैलाशवती देवी: विरेन्द्र कुमार*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


गोरखपुर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चिल्लूपार की प्रथम महिला विधायिका स्व० कैलाशवती देवी की 36वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव खोपापार में बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चिल्लूपार की प्रथम महिला विधायिका स्व० कैलाशवती देवी के पुण्यतिथि के अवसर पर वीरेन्द्र कुमार सेनि आई.जी.ने चित्र पर श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण किए।इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि स्व० कैलाशवती देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की प्रथम महिला विधायिका के साथ नारी शक्ति की प्रतीक थी। उन्होंने देशहित में जो त्याग व बलिदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने हमेशा जाति पात से ऊपर उठकर क्षेत्र व देश के लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद किया। स्व. कैलाशवती ने 1957 में कांग्रेस पार्टी से विधायिका रहने के बावजूद उनका जीवन हमेशा साधारण रहा। कैलाशवती देवी के पति पं० रामबली मिश्र स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनको लोग छोटे गांधी के रूप में जानते थे। इस क्षेत्र में इनके जैसा कर्मठ, कर्तव्य परायण और ईमानदार नेत्री शायद ही कोई हुआ हो। उन्होंने पूरा जीवन सादगी से जिया गरीब और कमजोर के लिए अपनी जान से जान न्योछावर कर देती थी। ये सभी को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहती थीं। अंग्रेजों द्वारा इनको बहुत अधिक प्रताणित किया गया और इनके मकान को आग के हवाले कर दिया गया था। वे अपने घर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को संरक्षण प्रदान भी देती और अपने हाथों से भोजन पका कर खिलाती थीं। इस अवसर पर श्रीमती सावित्री देवी,विभव कुमार, विनीत कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपीन विहारी पांडेय, विनोद पांडेय, सांसद मिडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव,रामनैन पांडेय, परशुराम यादव,राम उजागिर मौर्य,‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌राजकुमार लाल श्रीवास्तव, हरिवंश लाल श्रीवास्तव,संत कुमार लाल श्रीवास्तव,शाह आलम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।