Skip to main content

DlightNews

*हिमोफीलीया पीड़ित मरीजों की सेवा मे आगे आये हीमोफीलिया वेलफेयर सोसाईटी के पदाधिकारी*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर 26 फरवरी2023  को हीमोफीलिया वेलफेयर सोसाइटी व इंटास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे हीमोफीलिया सोसाइटी के कार्यालय राप्ती नगर फेज 4 में हीमोफीलिया पीड़ित मरीजों के इलाज कि डाक्टर के द्वारा परामर्श व निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया।इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय जी व विशिष्ठ अतिथि डा. प्रशांत शर्मा जी रहे ।
अतिथि के रुप में समाजसेवी निखिल कुमार गुप्ता, हिमांशु दूबे, शिव सहाय श्रीवास्तव, हरिओम मल्ल रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि कुलदीप पाण्डेय जी व उपस्थित अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया मुख्यअतिथि कुलदीप पाण्डेय ने हीमोफीलिया के मरीजों का हर सम्भव सहयोग करने कि बात कहे तथा अपने संगठन युवा जनकल्याण समिति को भी इस अभियान मे कदम से कदम मिलाकर चलने का आस्वासन दिये।परामर्श कैम्प कार्यक्रम के दौरान हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों को एकजुट होकर बीमारीयों से निजात के लिए डा. प्रशांत जी द्वारा जन जागरूकता संदेश के माध्यम से स्वयं फैक्टर लगाने की ट्रेनिंग दी गयी तथाफीजियोथैरीटी के द्वारा जोड़ो को सही रखने की जानकारी दी गयी, जिससे दिव्यांग होने से हीमोफीलिया मरीज बच सके।कार्यक्रम के दौरान इंटास फाउंडेशन के द्वारा मरीजों को फ्री फैक्टर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया  जिसमे हीमोफिलिया के लगभग 50 मरीज स्वयं उपस्थित रहे।इस दौरान मुख्य रूप से हेल्थ फाउन्डेशन की अध्यक्षा निशा किन्नर, अध्यक्ष शैलेश गुप्ता, निखिल कुमार गुप्ता, डा प्रशांत कुमार,हरिओम मल्ल, हिमांशु दुबे,शिवसहाय,सरिता,दीक्षा,संदीप, चिंटु शर्मा, पूरब दूबे ,अफजल ,नीरज गुप्ता , रेहान अली,आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।