Skip to main content

DlightNews

*केंद्रीय अधिकारियों ने सीआरसी गोरखपुर के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण।*

*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर ।दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग भारत सरकार के अवर सचिव श्री नवीन कुमार तथा सहायक अनुभाग अधिकारी श्री अमित राठी एवं इंजीनियर  श्री मनीष वर्मा,  निदेशक राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून ने आज सीतापुर अस्पताल स्थित सीआरसी का भ्रमण किया तथा सीआरसी में मिल रही सेवाओं का जायजा लेते हुए अभिभावकों से बातचीत की। दिव्यांगजन और उनके अभिभावकों से बातचीत करते हुए श्री  नवीन कुमार ने कहा कि बहुत ही जल्दी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सीआरसी के नवनिर्मित भवन में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। नवनिर्मित भवन के भ्रमण के दौरान अवर सचिव ने सीपीडब्ल्यूडी के कार्यवाहक इंजीनियर सिविल   ऋषभ यादव एवं  के पी सिंह एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल अधिकारियों से भवन के निर्माण के धीमी गति के लिए नाराजगी जाहिर की एवं त्वरित गति से काम को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने निरीक्षण टीम के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मई २०२३ तक भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा एवं विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।  इंजीनियर श्री मनीष वर्मा ने यह बताया कि सीआरसी का लक्ष्य दिव्यांगजनों को तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर सहित सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।