*ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा प्रत्येक गांव के लोगो को मिले पीने का स्वच्छ पानी और जियो हजारों साल जीने का दिया अनोखा संदेश*
प्रतापगढ = विकास खंड मानधाता क्षेत्र मे जनता की बुनियादी सुविधा को गंभीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा गाव मे एक हजार लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी लगाकर, सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली मोटर लगाई जायेगी, यह सिस्टम पूरी तरह से आटोमेटिक है टंकी मे पानी भर जाने पर मोटर बंद और टंकी मे पानी का जलस्तर कम होने पर मोटर स्वतः चल पड़ेगी/ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि इस तरह के तकनीक से पानी की बर्बादी पर रोक लगेगी और लोगो को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा, ग्राम सभा गाजीपुर मे पिछले दिनो इसी तरह के एक पानी की टंकी का उद्धाटन किया गया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि लगभग तीन दर्जन गांव मे सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले इस पानी की टंकी लगाई जा चुकी है, कम से कम सौ ग्राम सभा मे इस तकनीक से लोगो को पानी उपलब्ध कराने की तैयारी है /
Comments
Post a Comment