बरेली के थाना किला के मोहल्ला बमनपुरी में होली के अवसर पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध रामलीला के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरेली शहर के पुलिस अधीक्षक Shree Rahul Bhati I P S, ने आज रामलीला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक मीटिंग आपने कार्यालय में आहूत की। मीटिंग में बताया गया कि कल दिनाक 28फरवरी 2023 से रामलीला का पताका/ध्वजारोहड़ दोपहर दो बजे से बमनपुरी स्थित नरसिंह जी के मन्दिर से पूजन के बाद प्रारम्भ होगा। मीटिंग में एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री राकेश गुप्ता, ACM ll , CO City ll सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, किला,प्रेमनगर भी मौजूद थे। जबकि कमेटी के श्री सर्वेश रस्तोगी, श्री राजू मिश्रा, श्री विशाल मेहरोत्रा, श्री विवेक शर्मा, श्री गौरव सक्सेना, श्री राज कुमार गुप्ता के अलावा दरगाहो से हाजी जावेद ,मो कासिम नियाजी सहित वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी जनार्दन आचार्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
DlightNews
Comments
Post a Comment