Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में मीडिया और डिसेबिलिटी विषय पर संपन्न हुआ दो दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम*

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*

गोरखपुर।14 फरवरी 2023 दिव्यांगता पुनर्वास में मीडिया की भूमिका पर सीआरसी गोरखपुर में दो दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम का आज समापन हो गया। दो दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम को देश के प्रमुख विद्वतजनों ने संबोधित किया। आज के वक्तागण डॉ अनिल कुमार दूबे, स्टेट कोऑर्डिनेटर, एमजीएनसीआरई, हैदराबाद तथा एवाईजेएनआईएसएचडी नोएडा के पूर्व सहायक निदेशक श्री जगदीशचंद गुप्ता, एमिटी विश्वविद्यालय की  कम्युनिटी रेडियो हेड सुश्री शिखा शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार सिंह रहे जिन्होंने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्तागण ने कहा कि दिव्यांगता पुनर्वास में मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। चाहे दिव्यांगता के प्रति जागरूकता हो या दिव्यांगता की रोकथाम हो, प्रत्येक चरण में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मीडिया एक तरीके से एक ऐसे स्तंभ के रूप में काम कर रहा है जिससे दिव्यांगजनों के संपूर्ण पुनर्वास में मदद मिलती है। बता दें कि सीआरई कार्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा पुनर्वास व्यवसायिकों  के लिए आवश्यक है। जिसको करके वे अपना ज्ञानवर्धन के साथ ही अपने सर्टिफिकेट कानवीनीकरण करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक  श्री अरविंद कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में सीआरसी गोरखपुर के सहायक प्राध्यापक नैदानिक मनोविज्ञान विभाग श्री राजेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए दिव्यांगता पुनर्वास में मीडिया की भूमिका की चर्चा की। कार्यक्रम की सफलता पर सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने  प्रसन्नता व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।