Skip to main content

DlightNews

*दिव्यांगता पुनर्वास में मीडिया एक सशक्त हथियार है-        डॉअखिलेंद्र कुमार*

*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर 13 फरवरी 2023 सीआरसी गोरखपुर द्वारा मीडिया और डिसेबिलिटी विषय पर आयोजित दो दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम के दौरान  डॉ अखिलेंद्र कुमार बतौर मुख्य वक्ता ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। अपनी बात कहते हुए डॉ अखिलेंद्र कुमार ने कहा कि मीडिया को डिसेबिलिटी प्रबंधन में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें सीआरसी गोरखपुर ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय सीआर ई प्रोग्राम का आयोजन कर रहा है। मीडिया और डिसेबिलिटी विषय पर आयोजित इस सीआरई कार्यक्रम को देश के अन्य प्रमुख वक्ता डॉ पी मजूमदार, सोशल वेलफेयर ऑफिसर एवाईजेएनआईएसएचडी,कोलकता, डॉ वकील प्रसाद शाह, पूर्व निदेशकएवाईजेएनआईएसएचडी, नोएडा और श्री कमला कांत कांत पांडे, ईसीजीसी सदस्य भारतीय पुनर्वास परिषद ने संबोधित किया। श्री मजूमदार ने जहां दिव्यांगता और मीडिया के एडवोकेसी के बारे में बताया वहीं वी पी शाह ने दिव्यांगता रोकथाम में मीडिया की भूमिका पर चर्चा किया तथा श्री कमलाकांत पांडे जी ने मीडिया के वर्तमान परिदृश्य से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। सीआरसी गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक श्री सुनील सिरपुरकर ने डिसेबिलिटी और मीडिया विषय पर आयोजित इस सीआरई कार्यक्रम को अत्यधिक समीचीन बताया। पूरे देश से 100 प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद कुमार पांडे ने किया। गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने सीआरसी द्वारा आयोजित सीआरई कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।