Skip to main content

DlightNews

*भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर परिक्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को भव्य रूप से मनाया गया*

*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*

गोरखपुर,11फरवरी2023,
भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर परिक्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी की अद्य्यक्षता में चंद्रमोहन सहानी मंडल मंत्री मालवीय नगर मंडल के आवास पर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने प्रखर राष्ट्रवादी,उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता व भाजपा के आदर्श पुरूष प. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को भव्य रूप से मनाया गया जिसमें स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
       इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी ने कहा कि प.दीनदयाल उपाध्याय जी का पूरा जीवन समाज के सभी वर्गों एवं विशेष रूप से पिछड़े और वंचित जनो की चिंतन एवं सेवा करने में बिता,यह कटु सत्य है कि जनता के हर वर्ग के लोगों से इनके जुड़ाव के कारण तमाम राजनैतिक दलों की दुकानों के बंद होने की नौबत आ गईं थी, यही कारण था कि ऐसे ही लोगों के खड़यंत्र के तहत ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी सुनियोजित हत्या हो गई।और उनका मृत पार्थिव शरीर (मुगलसराय)वर्तमान में प.दीन दयाल उपाध्याय नगर के समीप रेलवे लाइन के किनारे पाया गया।उन्होंने कहा कि प.दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे लोग कभी मरा नहीं करते हैं, यही कारण है कि प.दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाये हुए रास्तों पर चलते हुए और उनके विचारों का अनुपालन करते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है।आज उनके ही सोच को पूरा करने में भाजपा की केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारें दिनों दिन आम जनता के साथ ही साथ उपेक्षित, वंचित और आदिवासी जनों तक देश की आज़ादी और सरकार की सुविधाओ को पहुँचा रही हैं, और पहुचाते रहने के लिए कृत संकल्प हैं।
प्रधानमंत्री मा. मोदी जी  सबका साथ,सबका विकास, और सबका विश्वास प.दीनदयाल उपाध्याय जी की एकात्मवाद के सोच से ही प्रेरित है।ऐसे महामानव की पुण्य तिथि पर आइये हम सब संकल्प ले कि सभी गरीब जनता विशेष कर दलित वंचित उपेक्षित व पिछड़े वर्ग के लोगो को भी समाज और देश के विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।उक्त कार्यक्रम में सुधाकर यादव मंडल मंत्री,मनोज निषाद मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,किशनपाल ,अभय साहनी बूथ अध्य्क्ष,अनिल साहनी सेक्टर संयोजक, मनोज मिश्रा,संतोष नंद आर्या, सतीश कश्यप की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही । सूत्रों से प्राप्त जानकारी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।