Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर थियेटर एसोसिएशन ने भरतमुनि के चित्र पर पुष्प व माला पहनाकर किया पूजन*  
भरतमुनि जयंती के अवसर पर नगर में निकली रंगयात्रा

समाज को एक सूत्र में बांधने की कला है रंगमंच; बृजेंद्र नारायण

*सब एडिटर चीफ-बी.पी.मिश्र*



    गोरखपुर । गोरखपुर थियेटर एसोसिएशन के तत्वाधान में 5 फरवरी2023 को गोलघर स्थित चेतना तिराहा पर भरतमुनि के जयंती के अवसर पर भरतमुनि के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन कर निकाली गई  रंगयात्रा । रंगयात्रा में शहर के युवा रंग कर्मियों के साथ साथ पुराने वरिष्ठ रंगकर्मी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । 

     रविवार सुबह 11:00 बजे चेतना तिराहे पर शहर के रंगकर्मियों सांस्कृतिक कर्मियों का जुटना शुरू हो गया और 11:30 बजे भरतमुनि के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर एडीएम वित्त एवं रंगकर्मियों द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें युवा वरिष्ठ रंगकर्मी रविंद्र रंगधर के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात वहां से रंग यात्रा निकली जो इंदिरा बाल बिहार अंबेडकर चौराहा होते हुए शास्त्री चौक गोलघर गांधी प्रतिमा से होते हुए पुनः चेतना चौराहे पर आकर के समाप्त हुआ जहांकुछसांस्कृतिक कर्मियों द्वारा यात्रा में शामिल रंग कर्मियों के ऊपर फूल बरसा कर स्वागत किया । यात्रा के दौरान रंग कर्मियों द्वारा हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ भरतमुनि अमर रहे आदि गगनचुंबी नारों के साथ रास्ते भर गीत गवनई करते हुए रंगयात्रा का शोभा बढ़ाते रहें । रंगयात्रा समापन के बाद सभी कलाकारों का एक बैठक हुआ जिसमें एसोसिएशन के सचिव युवा वरिष्ठ रंगकर्मी मानवेंद्र त्रिपाठी ने  कहा यह आयोजन मात्र रंगकर्मियों का ना होकर समस्त साहित्य एवं संस्कृति कर्मियों का रहा है । नगर में कला और संस्कृति का अनुकूल माहौल भविष्य में बने इस आशा के साथ यह यात्रा निकाली गई है दूरदर्शन केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख ब्रजेंद्र नारायण ने कहा केवल मनोरंजन के लिए रंगमंच नहीं होता है रंगमंच हमें बहुत कुछ सिखा जाती है । समाज को एक सूत्र में बांधने की कला है रंगमंच । इस अवसर का सदुपयोग समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए करना चाहिए । यह रंगयात्रा कलाकारों के लिए उत्साह व ऊर्जा का माध्यम बनेगा और कलाकारों के लिए मुझसे जो सहयोग होगा ओ मैं करता रहूंगा ।कार्यक्रम में श्रीनारायण पांडेय, रविंद्र रंगघर, अशोक महर्षि, अजीत प्रताप सिंह, डॉक्टर भारत भूषण, डॉ स्मिता मोदी सहित अन्य रंग कर्मियों ने अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान अभियान थिएटर ग्रुप ने अपने कलाकारों के साथ मजबूत उपस्थिति प्रदान की साखरे शहर के अन्य नाट्य संस्थाओं के रंगकर्मी भी उपस्थित रहे जिसमें लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, प्रेम पराया, रीता श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, देशबंधु पांडेय, बेचन सिंह, गुलाम हसन खान, मुकेश प्रधान, सुरेश अकेला, मनोज वर्मा, प्रदीप साहनी, अजय कुमार यादव, अनुराग शर्मा, रितेश चौहान, बच्चू लाल, नवीन पांडेय, अमित सिंह पटेल, बाबू भाई, संजू राज खान, आसिफ जहीर, संदीप श्रीवास्तव, नितिन जायसवाल, विवेक श्रीवास्तव, शैवाल शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में रंगकर्मी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।