Skip to main content

DlightNews

*प्रान्तीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ की अध्यक्ष बनी गोरखपुर की सुनीता पटेल*

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर।प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष  शिव बरन सिंह यादव की उपस्थिति में डिप्लोमा इंजिनियर्स संघ भवन लखनऊ लोक निर्माण विभाग के सभागार में संपन्न हुआ ।अधिवेशन के लिए परिषद द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी महामंत्री अविनाश चंद्र श्रीवास्तव रहे ।सहायक चुनाव अधिकारियों में सुभाष चंद तिवारी अमरजीत मिश्रा और विवेक द्वारा संपन्न कराई गई। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ ।अध्यक्ष पद पर गोरखपुर से सुनीता पटेल उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी और लखनऊ से शिप्रा यादव के बीच हुए मतदान में सुनीता पटेल को 96 तथा शिप्रा यादव को 65 मत प्राप्त हुए ।एक  मत निरस्त किया गया ।पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलवाया गया ताकि वह संविधान के अनुरूप अपनी सेवा दे । अध्यक्ष सुनीता पटेल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य कारिणी के सहयोग से लगभग 15 वर्षों से लंबित सेवा नियमावली पदोन्नति कैडर रिव्यू नोशनल कोर्ट मे लम्बित फाइल, स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त 50% पदों पर भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई उनकी प्रथम प्राथमिकता मे होगी|

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।