*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भाजपा उरुवा मंडल के शक्ति केंद्र उरुवा पर बैठक कर बूथ कार्यसमिति व पन्ना प्रमुख का गठन किया गया इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विकास पाठक ने कहा बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक रूप में चल रहा है इसी अभियान के माध्यम से 2024 का चुनाव पुनः जीता जाएगा मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र सदैव से सार्थक रहा है इसी मंत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र तिवारी, रविंद्र सोनकर, संदीप सिंह, रविंद्र नाथ उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक देवनाथ बेलदार, गुलाबचंद गौड़, विजेंद्र सिंह, रामबचन, सहित बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment