भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रुदावल थाना क्षेत्र के बंसी पहाड़पुर में बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों द्वारा एक पत्थर व्यापारी के पैर में गोली मार देने का समाचार प्राप्त हुआ है। गोलीबारी की इस वारदात के बाद खान पर मौजूद लोग पत्थर व्यापारी को लेकर रुदावल अस्पताल पहुंचे जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पत्थर व्यापारी पदम सिंह अपनी पत्थर की खान पर बैठा हुआ था तभी दो बदमाश आए और व्यापारी के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। घायल व्यापारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने बाले दोनों बदमाश भी पत्थर का व्यापार करते हैं। बताया गया कि बदमाशों ने हथियार निकाल कर सीधे उसके पैरों में गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए।
आलीराजपुर शहर को मिलेगा बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी निजात आलीराजपुर बायपास सहित 300 करोड के रोड स्वीकृत - नागरसिंह चौहान आलीराजपुर। जालतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको संे ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर ...
Comments
Post a Comment