*समस्त महाजन ने गरीबों को कराया भोजन, गरीबों को बांटे कंबल*
*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर। जीव दया के लिए सम्पूर्ण भारत में काम करने वाली संस्था समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह के दिशा निर्देशन में चल रहे प्रदेश स्तरीय वृहद कम्बल वितरण एवं भण्डारा अभियान के तहत गोरखपुर में शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 29 जनवरी को अयोध्या से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी। गोरखपुर में संकटमोचन मंदिर, तारामंडल देवरिया रोड़ में 700 तथा एसडी चिल्ड्रन एकेडमी बरगदवां में 200 कम्बलों का सामूहिक रुप से वितरण किया गया। इसके साथ में संस्था के स्वयंसेवकों के द्वारा सम्पूर्ण जिले में भ्रमण करके गरीबों को कम्बल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति ने कहा कि अगर समर्थ व्यक्ति अपने उपर समाज के गरीबों की आवश्यकताओं को यथा सम्भव पूर्ण करने जिम्मेदारी उठा ले तो समाज स्वतः विकास के रास्ते पर अग्रसर हो जायेगा। हमारी संस्कृति में भी वसुधैव कुटुम्बकम का सिद्धान्त समाहित है। समस्त महाजन के ट्रस्टी परेश भाई शाह ने कहा कि व्यक्ति का विकास समाज के विकास में परिलक्षित होता है। इसलिए समाजसेवा को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है। हमे सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। ट्रस्टी गिरीश भाई सतारा ने कहा कि सेवा भाव जागृत होने से हमें आध्यात्मिक शांति का अहसास होता है। राष्ट्र में समाजिक असमानता को दूर करना केवल शासन का कर्तव्य नहीं है बल्कि इसके नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास ही हमें गरीबी, कमजोरी, भुखमरी को समाज से पूर्णतया समाप्त करने में सहायक होगा। संस्था के उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि प्रवीण दूबे ने कहा कि समस्त महाजन पूरे भारत में जीव दया के सिद्धान्त को आत्मसात करते हुए कार्य रही है। गोशालाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए संस्था द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना वैश्विक स्तर पर होती है। गरीबों की जरुरमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संस्था सदा तत्पर रहती है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से वरिष्ठ पत्रकार एवं मानद जीव जंतु कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ जायसवाल, संकट मोचन मंदिर के पुजारी विन्देश्वरी दूबे, केके सिंह, अमित मिश्रा, अमित त्रिपाठी मौजूद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment