Skip to main content

DlightNews

फिरोजाबाद/26 सितम्बर

जनपद में डेंगू व वायरल बुखार की प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण हेतु लगातार किए जा रहें प्रयासों की समीक्षा करने के लिए उ0प्र0शासन के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, टूण्डला का औचक निरीक्षण कर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओें, चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीजों के चल रहें उपचार व उनकी समस्त रिपोर्टों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होने मरीजों के बैड के पास जाकर मरीजों से उनके हाल चाल एवं चल रहें इलाज व उन्हे दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाआंे के बारेें में मरीज व उनके तीमारदारों से जाना कि वह इससे संतुष्ट है अथवा नही जिस पर मरीजांे व उनकेे तीमारदारों ने संतुष्टि व्यक्त की। इसके उपरांत उन्होने जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अधीक्षिका सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डेंगू व वायरल बुखार की रोकथाम के लिए अब तक की गयी गतिविधियों व प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 प्रताप ने बताया कि विभिन्न स्तर पर साफ-सफाई, एण्टिलार्वा का छिडकाव, फॉगिंग, डोर टू डोर सर्विलंास टीम के द्वारा घरों में टूटे वर्तनों, पुराने टायर व फ्रिज के पीछे के डक्कन को निकलवा कर उसके अंदर पनप रहेे लार्वा को साफ जमीन पर फिकवाया गया। उन्होने बताया कि जिसके फलस्वरूप पहले की अपेक्षा स्थिति में काफी सुधार दिख रहा है। पहले जहां शहर के अधिकतर वार्डों मंे डेंगू वायरल के मरीज निकल रहें थे वही अब यह 3 से 4 वार्डों में ही मरीज निकल रहें है।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने मलेरिया अधिकारी एस पी गुप्ता को कडी फटकार लगाते हुए कहा कि अगस्त माह में आपके द्वारा जल जनित बीमारियों पर कोई ध्यान नही दिया गया, न ही पहले से कोई जांच आदि कराई गयी यह कार्यशैली ठीक नही है। उन्होने जनपद में कोविड 19 टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के सापेक्ष जनपद में टीकाकरण का कार्य पिछड रहा है, जिसमें तेजी लाई जाएं। उन्होने सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सप्ताह मेें दो दिन बुध व शनिवार को  अलग-अलग सीएचसी का भ्रमण कर ओपीडी करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।