Skip to main content

DlightNews

*सम्मानित किए गए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी*                       *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 28 सितम्बर 2021राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत गोरखपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमशाद आलम एडवोकेट के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.मो.मिन्नतुल्लाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय से उनके कार्यालय पर मुलाकात की और उनके द्वारा दिए जा रहे निरंतर योगदान के लिए उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.मो.मिन्नतुल्लाह ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के हितों के लिए उनके द्वारा किए जा रहे हैं निरंतर प्रयास के लिए उनको सम्मानित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आकिब ने कहा कि जो लोग समाज में किसी भी तरह का योगदान अपने कार्यों के द्वारा देते हैं उनको हम लोग सम्मानित करते हैं ताकि उनकी हौसला अफजाई की जा सके।
गोरखपुर जिले के कार्यकारी सदस्य हाजी जलालुद्दीन कादरी ने कहा कि हमारे संगठन का यह प्रयास रहता है कि ऐसे लोगों से मिलकर जो समाज में कुछ अलग कर रहे हैं उनको समस्याओं से अवगत कराया जाए और उसका निदान किया जाए हम धन्यवाद ज्ञापित करना चाहते हैं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय जी का जिन्होंने सकारात्मक रूप से हमारी हर बातों को सुना और उन समस्याओं को हल करने का सकारात्मक भरोसा दिया। कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरदार जसपाल सिंह ने अपना समय देने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा किया कि आगे भी उनका सहयोग हमारे संगठन को और विशेष रूप से अलग जगहों को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर मकसूद आलम,मोहम्मद फुरकान अंसारी, इज्जत गोरखपुरी, राज शेख, सेराज सानू, सैय्यद इरशाद अहमद, राशि कलीम अंसारी, शकील शाही, एडवोकेट अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।