Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ
दिनांक_20/09/2021
*शायर और कवि समाज का आईना होता है- सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डेय*
*गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी को स्थापित करने का उद्देश्य अवसर प्रदान करना-मिन्नत गोरखपुर*                           *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर20 सितम्बर 2021 लिटरेरी सोसायटी एवं सनराइज कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह (एक शाम पंडित भूषण त्यागी के नाम)का आयोजन एसएस ऐकडमी गैस गोदाम गली गोरखपुर में आयोजित किया गया।आनरेरी प्रोफेसर डॉक्टर सौरभपाण्डेय, पंडित भूषण त्यागी, डॉक्टर एहसान अहमद,जलाल सिद्दीकी, डॉ विनय श्रीवास्तव, मेराज आलम (पूर्व सैनिक) एवं कनक हरि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एकता उपाध्याय के सरस्वती वंदना पढ़ने के साथ काव्य पाठ का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा शायर और कवि समाज का आईना होता है और वह समाज मैं घटने वाली घटनाओं पर अपनी पैनी नजर रखता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एहसान अहमद ने कहा कि शायर और कवि समाज को अलग नजरिए से देखते है और अपनी रचना से कोई ना कोई संदेश समाज को देता हैं। विशेष आमंत्रित अतिथि पंडित भूषण त्यागी ने कहा कि बाबा गुरु गोरक्षनाथ की धरती पर मुझे जितना सम्मान मिला मैं उसके लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करता हूं। अति विशिष्ट अतिथि जलाल सिद्दीकी ने कहा कि कवि सम्मेलन और मुशायरे में तहजीबो और जवानों का संगम होता हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने जैसे ही पढ़ा_
हमारे शहर में हाय हेलो का कल्चर है,
तुम्हारे गांव में अब राम-राम है कि नहीं।
पंडित भूषण त्यागी ने पढ़ा_
एक हंगामा सुबह से शाम तक होता रहा।
और चादर तान मेरा  रहनुमा  सोता रहा।
तनवीर जलालपुरी ने पढ़ा_
एक शायर ग़ज़ल के पहलू में,
रात की रात काट देता है।
दिव्या मालवीय ने पढ़ा_
 समझ लेती यह दुनियाअगर,
राधा-कृष्ण को तो राधा कृष्ण का मिलाप हो जाता।
सुम्बुल हाशमी ने पढ़ा_
मैं तेरी ज़ातसे उम्मीद बहोत रखता हूं,रास्ता सीधा चला मुझको चलाने वाले।डॉक्टर एहसान अहमद ने पढ़ा_कल फुर्सत ना मिले तो क्या करोगे,इतनी मोहब्बत ना मिले तो क्या करोगे।साथ ही साथ माधुरी दिवेदी मधु, प्रेमलता रसबिंदु आदि ने भी काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि हम लोग निरंतर इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। अंत में कार्यक्रम के आयोजक हाजी जलालुद्दीन कादरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कनक हरि अग्रवाल,राकेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मेराज आलम पूर्व सैनिक, सुधीर कुमार झा, आशीष रुंगटा आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मकसूद अली, सरदार जसपाल सिंह , सैयद इरशाद अहमद, lगौतम पाण्डेय,नीरज बाबा,अयान खान, शफीक अहमद,गौतम पाण्डेय, नीरज बाबा , मोहम्मद फुरकान अंसारी, मोहम्मद यासिर शाह, मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।