उत्तरप्रदेश
पत्नी व बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा आज दिनांक 11.09.2021 को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 597/2021 धारा- 326 ए/307 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अजय साहनी पुत्र शिवनाथ निवासी पिपलडाढ़ा घटही माता मन्दिर कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर जो अपनी पत्नी व बेटी पर परिवारिक विवाद में जान से मारने की नियत से तेजाब फेंक दिया है । वह भागने की फिराक में रामगढ़ताल के किनारे रिंग रोड पर कूड़ाघाट में खड़ा था । जिसे मुखबीर की सूचना से दिनांक 11.09.2021 को समय 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतले बरामद कर जेल भेजा जा रहा है।
Comments
Post a Comment