Skip to main content

DlightNews

*मंगलवार सुबह खेतों में युवक युवती का शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई है.मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है*


संवाददाता दीपक सिंह फतेहपुर


फतेहपुर मामला है थरियांव थाना क्षेत्र का जहां दो परवान चढ़े प्यार में दो बच्चों के पिता ने छात्रा संग चुन ली मौत की राह मौसी का था रिश्ता
घटनास्थल पर मौजूद सीओ व पुलिस बल
प्यार में क्या ग़लत औऱ क्या सही शायद प्रेम करने वालों को पता ही नहीं चल पाता है।अक्सर प्रेमी युगल नासमझी में खौफनाक क़दम उठा लेते हैं।ताजा मामला फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेतीं गाँव के निकट सड़क किनारे धान के खेतों में सोमवार सुबह एक युवक औऱ युवती का शव पड़ा हुआ स्थानीय लोगों ने देखा।युवती पड़ोसी गाँव के लतीफपुर गांव की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा थी। जबकि युवक ललौली गाँव का रहने वाला है।दोनों में जहर खाकर आत्महत्या की है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

 
शादी शुदा था युवक..

मृतक युवक अजय पाल उर्फ़ चैतू (35) पुत्र सर्वेश की शादी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव में क़रीब पाँच साल पहले हुई थी उसके दो लड़के भी हैं बड़ा लड़का क़रीब 3 साल का औऱ छोटा आठ महीने का है।लेकिन पिछले डेढ़ साल से वह लतीफपुर गाँव की लड़की के सम्पर्क में था।

रिश्ते में मौसी थी मृतका..

दरअसल मृतका की दो बड़ी बहनें ललौली में मृतक युवक के परिवार में ही ब्याही हैं।मृतका रिश्ते में युवक की मौसी थी।मकनपुर में युवक की ससुराल थी औऱ लतीफपुर गाँव मकनपुर से ज़्यादा दूर नहीं है इस वजह से जब भी युवक अपनी ससुराल आता था तो मृतका के घर भी आने जाने लगा था इसी दरम्यान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।दोनों के बीच उम्र का भी काफ़ी फासला था मृतका अभी कक्षा 11 की छात्रा थी जबकि युवक क़रीब 35 साल का था।
घटना की सूचना पर सीओ थरियांव अनिल कुमार सहित थाना औऱ हंसवा पुलिस चौकी की टीम मौक़े पर पहुँचीं।फॉरेंसिक की टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए।सीओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।