Skip to main content

DlightNews

*एक यूनिट ब्लड एक जिंदगी बचा सकता है: सांसद बांसगांव* 
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 17 सितम्बर 2021 बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा (मुंडेरा) में रक्तदान शिविर व शितल पेय जल वाटर टैंक का उद्घाटन किया।
सांसद बांसगांव कमलेश पासवान ने रक्तदान शिविर व शीतल पेय जल वाटर टैंक का फीता काटकर कहा कि मैं सर्व प्रथम श्रीराम प्रभु से यही प्रार्थना करूंगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिर्घायु हो। मैं प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। कमलेश पासवान ने कहा कि एक यूनिट ब्लड एक जिंदगी बचा सकता है। आप सभी लोगों को अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान है। अस्पताल परिसर में वाटर टैंक लग जाने से दूर दराज से आए मरीजों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस अवसर पर चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायिका संगीता यादव, चेयरमैन सुनीता गुप्ता, पूर्व चेयरमैन व रक्तदाता जे०पी० गुप्ता, अजय पासवान, प्रवीण यादव ,अमित निषाद,सूरजविश्वकर्मा,विलसधर द्विवेदी,संजय पासवान,प्रमोद विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल व शमशुद्दीन ,जिला पंचायत सदस्य दीपक जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल व सुग्रीव तिवारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डॉ के० एन० बर्नवाल,चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वजीत प्रसाद, डॉ आर.पी.सिंह डॉ क्षत्रपाल यादव, डॉ पूर्णिमा यादव, डॉ शिशिर राय, डॉ आर.के.सिंह,डॉ अमित श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता,तारकेलैबटेक्नीशियन दिलीप उपाध्याय व उमेश चैन, तारकेश्वर जायसवाल, पासी समाज के जिलाध्यक्ष भोला पासवान, रविन्द्र पासवान, गुरुचरण पासवान, मुनीब मौर्या, जयप्रकाश पासवान,रामबृक्ष यादव,ओ पी यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।