Skip to main content

DlightNews

उत्तर-प्रदेश
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में करें सहयोग

गोरखपुर। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के के लिए सभी नगरवासियों का सहयोग जरूरी है जब नगर स्वच्छ होगा तो हम भी स्वस्थ होंगे हम सभी की जिम्मेदारी है कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए पहले जागरूक होने की जरूरत है नगर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए नगर के सभी वार्डो में रखे गए कूड़ेदान में गीला और सूखे कचरे को अलग अलग डाले खुले शौच न करे हमेशा शौचालय का ही प्रयोग किया जाय  नगर में जहाँ भी सार्वजनिक जगह है वहा साफ सफाई रखा जाय ऐसे स्थानों पर गंदगी न फैलाया जाय प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाय इन सब बातों पर अमल करने से नगर स्वच्छ और सुंदर होगा गंदगी से फैलने वाले रोग खुद पीछा छुड़ा कर भाग जायेगे

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में करें सहयोग उक्त बातें उपजिलाधिकारी सहजनवा सुरेश राय ने बुधवार को नगर पंचायत सहजनवा स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकली रैली में लोगो को जागरूक कराये हुए कही नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मेरे द्वारा अनेक प्रयास किये गए है सभी वार्डो में सफाई कर्मियों की तैनाती डेस्टबिल कूड़ादान आदि की व्यवस्था कराई गयी है मेरी प्राथमिकता भी नगर को हमेशा स्वच्छ बनाने की है इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह सभासद गोपाल गुप्ता मनोज जायसवाल मनोज सिंह रिंकू सिंह लक्ष्मण अखिलेन्द्र लक्ष्मण प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद थे।


रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...