Skip to main content

DlightNews

झिरन्या। कलेक्टर अनुग्रह ने बीएमओ डॉ सुनील कुमार चौहान से सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में डेंगू फैल रहा है और आप क्या कर रहे हैं.? आप जानते हैं कि यह कितनी गंभीर बीमारी है.? और हमें बार-बार शिकायतें मिल रही है।                                                                  मुख्यमंत्री के सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता मुकेश पाटीदार ने उक्त आशय की शिकायत की थी। कलेक्टर ने कहा कि बीएमओ कहां है उन्हें जल्दी बुलाइए। वहां उपस्थित अधिकारी हरकत में आ गए और तलाश करने पर करने पर बीएमओ अपनी वाहन में बैठे हुए मिले। जब वे दौड़े दौड़े आए तो कलेक्टर ने उन्हें डेंगू की रोकथाम करने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रतिनिधि को बताया कि यहां डेंगू की पुष्टि की जांच नहीं होती है। इसलिए ग्रामीणों को खरगोन जाकर निशुल्क जांच करानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में भी फैल रही गंदगी से डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इसलिए ग्रामीण खंडवा, खरगोन, इंदौर और सीमावर्ती महाराष्ट्र में भी जाकर उपचार करा रहे हैं। चित्र में कलेक्टर अनुग्रह पी बीएमओ डॉ सुनील चौहान  के समक्ष नाराजगी प्रकट करते हुए।
*खरगोन से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट योगेश चौहान*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।