रेलवे की ओर से नीट और पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए कोटा से भरतपुर के बीच चार-चार फेरे परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय। सुपरफास्ट परीक्षा स्पेशल ट्रेन कोटा से भरतपुर के बीच 12 सितंबर से 15 सितंबर तक तथा भरतपुर से कोटा 13 सितंबर से 16 सितंबर के बीच चलेगी 4-4 फेरे। ट्रेन का किराया रखा गया है मेल एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी का। गाड़ी संख्या 09817 कोटा-भरतपुर 12 सितंबर से 15 सितंबर की अवधि में प्रतिदिन कोटा से करेगी शाम 7.20 बजे प्रस्थान। इंद्रगढ़ से रात 8.15 बजे, सवाईमाधोपुर से रात 8.42 बजे, गंगापुर सिटी से रात 9.40 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं श्रीमहावीरजी से रात 10.7 बजे, हिंडौनसिटी से रात 10.17 बजे और बयाना से रात 10.45 बजे प्रस्थान करके रात 11.30 बजे भरतपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09818 भरतपुर-कोटा 13 सितंबर से 16 सितंबर की अवधि में भरतपुर से प्रतिदिन मध्यरात्रि में 12.45 बजे रवाना होगी। रास्ते में बयाना, हिंडौनसिटी, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, इंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन सुबह 5.05 बजे कोटा पहुंचेगी। इस परीक्षा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच,रिपोर्ट
DlightNews
Comments
Post a Comment