Skip to main content

DlightNews

पकड़ा गया अपराधी
मिल गया सोना
इंदौर, देपालपुर :- ज्वैलर्स के यहॉ से सोना चोरी करने वाली ईरानी गैंग के आरोपी पुलिस थाना देपालपुर द्वारा गिरफ़्तार

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के क़ब्ज़े से 96.60 ग्राम कीमती करीब 4,50,000/- रुपये सोने के जेवर जप्त

विगत दिनो पहले देपालपुर के मेन बाजार स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आये व्यक्ति ने बातों में उलझाकर दुकान से प्लास्टिक की डिब्बी जिसमे सोने की नथ कुल कीमत 539546/- रुपये चुराकर ले गया।

कस्बा देपालपुर बीच मार्केट में इस प्रकार की गंभीर वारदात होने से पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया के द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेशचंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महू श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी देपालपुर महोदया श्रीमती नीलम कनोज के द्वारा थाना प्रभारी देपालपुर श्रीमती मीना कर्णावत के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया।


पुलिस टीम द्वारा देवास नेवरी आष्टा के पारदी कंजरो के डेरों में सीसीटीव्ही फुटेज में आये आरोपी के फोटो बताकर पतारसी करते ज्ञात हुआ कि उक्त वारदात ईरानी गैंग द्वारा की गयी है । इस पर ईरानी बस्ती भोपाल में फुटेज के आधार पर तलाश पतारसी कर दिनांक 28/09/2021 को उक्त टीम द्वारा माल मुलजिम की पतारसी सुरागरसी कर ईरानी गैंग बदमाश मस्तान पिता अजगर अली उम्र 40 साल जाति ईरानी निवासी अमन कालोनी थाना निशातपुरा जिला भोपाल को पकड़ा । उसके कब्जे से 96.60 ग्राम कीमती करीब 4,50,000/- रुपये सोने के जेवर बरामद करने में सफलता पायी | 
           
उक्त बदमाश जिला सीहोर, देवास में भी वांटेड  है | उक्त प्रकरण में एसआई दीपक राठौर, आर.857 राजपाल गुर्जर, चालक 437 राजेश चौहान,आर. 3841 सुनील यादव, आर 2326 देवेन्द्र गुर्जर आर. 1774 रवि सिंह तोमर, आर 3992 सुधीर शर्मा एव नगर सुरक्षा समीति के सचिन सोलंकी का सीसीटीव्ही फुटेज व फोटो तैयार करने में सराहनीय सहयोग रहा।

डी लाइट न्यूज़ संवाददाता चेतन व्यास

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।