Skip to main content

DlightNews

राज्य  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर
कांग्रेसियों ने बैठक कर बनायी रणनीति, न्याय व ग्राम पंचायत स्तर के गठन पर दिया जोर।

गोरखपुर : सहजनवा कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के  निर्देश पर सहजनवा  विधानसभा के  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों, नगरपंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में मुख्य अतिथि  गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान ने    न्याय पंचायत संगठन के गठन, ग्रामसभा के अध्यक्ष व कमेटी का गठन, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के गठन  जन सम्पर्क अभियान में और तेजी करने पर बल दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी तय की गयी। सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द से युद्ध स्तर पर लगकर बूथ कांग्रेस कमेटी ग्रामसभा कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी व वार्ड के बूथ कमेटी का गठन सघन दौरा व जनसम्पर्क कर सुनिश्चित किया जाय। ताकि  आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बने।


 
उन्होंने कहा कि सहजनवा कार्यालय के निर्माण के बारे  में  आश्वासन दिया  की जल्द हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव श्रवण कुमार पांडेय   नें कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे संगठन के गठन व जनसम्पर्क अभियान में किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, बुनकर, व्यापारी, जिस प्रकार से आशा भरी निगाहों से कांग्रेस पार्टी के सिद्धान्तों व नीतियों में विश्वास कर रहे हैं।  बैठक में सहजनवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति, श्रवण कुमार पांडेय, संजय चौबे, घटोत्कच शुक्ला, डॉ राजेश यादव, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, डीएन उपाध्याय, डॉ द्वारिका नाथ गुप्ता, राकेश तिवारी सत्य प्रकाश  मिश्रा सुनील पांडेय छेदी  चौबे बद्रीनाथ शुक्ला ,नित्यानंद तिवारी, राजदेव तिवारी, बलिराम कन्नौजिया, संतोष केशरी, सच्चिदानंद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।