Skip to main content

DlightNews

उत्तर-प्रदेश
कार्यालय लिपिक ने गीडा प्रशासन पर लगाया आरोप, बिना किसी नोटिस के कार्य करने से रोका।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के ग्रह जनपद में वैसे ही यहाँ के मूल निवासी के लिए ज्यादातर काम नही होता है ये हम नही कह रहे ये सब लोग कहते है बाहर से आये हुए लोगो को काम पर रखा जाता है । एक ताजा मामला प्रकाश में आया है कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा के कार्यालय में पिछले करीब 20 सालो से लिपिक के कार्य पर कार्यरत कर्मचारी को गीडा प्रशासन के द्वारा बिना किसी नोटिस के कार्य करने से रोक दिया गया। आपको बताते चले कि 2002 से गीडा आफिस में कार्यरत कर्मचारी श्रवण सिंह उम्र करीब 46 साल पुत्र स्व0 महातम सिंह जो विधानसभा सहजनवा के मूल निवासी है उनका शासन के द्वारा विनियमितीकरण प्रक्रिया रद्द करने के बाद अगस्त से कार्यमुक्त कर दिया गया था। वर्तमान में वो गीडा आफिस में संविदा पर कार्यरत थे जिन्हें जुलाई 2021 तक का बेतन भी दिया गया परन्तु विभाग के द्वारा 18 अगस्त से इन्हें उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने से रोक दिया गया और अगस्त माह से बेतन भी देना बंद हो गया ।  इनका जब विनियमितीकरण की प्रक्रिया रद्द कर दिया गया तो ये कोर्ट का सहारा लिए जहाँ से जून 2021 को पुनः विनियमितीकरण की प्रक्रिया को विचार करके निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद गीडा प्रशासन ने श्रवण को कार्य मुक्त कर दिया। जिस पर श्रवण सिंह ने गीडा प्रशासन पर आरोप लगाया कि शासन के आदेश में सिर्फ विनियमितीकरण रद्द करने के लिए और कार्य के हिसाब से हर महीने भुगतान देने का आदेश दिया गया है। कही पर भी कार्यमुक्त का आदेश नही है जबकि गीडा के द्वारा मौखिक रूप से कार्य मुक्त कर दिया है। अगर गीडा प्रशासन लिखित आदेश कार्यमुक्ति का दे तब तो हम कार्य करना छोड़े। इस बारे में जब गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल से हुई तो उनका कहना था कि ये मामला हाईकोर्ट में चल रहा है उसी के आदेश पर कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।