Skip to main content

DlightNews

3 विधानसभा एक लोकसभा के लिए उपचुनाव..

भोपाल :- मध्यप्रदेश में उप चुनाव (Madhya Pradesh By Polls) की तारीखों का मंगलवार का चुनाव आयोग (Election Commission) ने ऐलान कर दिया है. इसके साथ संबंधित इलाकों में आचार संहिता (Code of conduct) लागू हो गयी है. जारी गाइडलाइन के मुताबिक नामांकन दाखिल करते वक्त सिर्फ दो लोग ही उम्मीद्वार के साथ में जा सकेंगे. वहीं, प्रचार प्रसार के लिए भी सिर्फ पांच वाहनों को ही अनुमति मिलेगी.
खंडवा लोकसभा समेत 3 विधानसभा में 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं दो नवंबर को मतगणना होगी. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर ने उपचुनाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है. अब सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और चुनाव ड्यूटी में लगे स्टाफ को चुनाव आचार संहिता के साथ साथ कोविड-19 गाइड लाइन का भी पालन करना होगा.

ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की भी मिलेगी सुविधा
उपचुनाव के लिए 11 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे. नामांकन दाखिल करते वक्त सिर्फ दो लोग ही साथ में जा सकेंगे. वहीं नामांकन दाखिल करने में 2 गाड़ियों का इस्तेमाल हो सकेगा. उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने की भी सुविधा भी रहेगी. इसके साथ डोर टू डोर प्रचार अभियान में सिर्फ 5 लोगों को ही जाने की इजाजत होगी. वहीं प्रचार के लिए भी सिर्फ पांच वाहनों को ही अनुमति मिलेगी. वहीं कोरोना के चलते सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और चुनाव ड्यूटी में लगे स्टाफ सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

खंडवा लोकसभा के साथ तीन विधानसभा सीटों पर होना है उप चुनाव
मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसमें खंडवा (Khandwa) लोकसभा सीट के अलावा पृथ्वीपुर (Prithvipur), रैगांव (Regaon) और जोबट (Jobat) विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. खंडवा लोकसभा सीट सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar singh Chauhan) के निधन से खाली हुई है, जबकि पृथ्वीपुर सीट बृजेन्द्र सिंह राठौर (Brajendra Singh Rathore), रैगांव सीट जुगल किशोर बागरी (Jugal Kishor Bagri) और जोबट सीट कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) के निधन से खाली हुई है ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।