ग्राम विकास मंत्री के आदेश पर तालाब के सौंदरीकरण की शुरुआत
कल्याणपुर l विकासखंड मऊआइमा के सराय बादशाह कुली में ग्राम्य विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने डी सी मनरेगा प्रयागराज को आदेश करते हुए तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था l वहीं आज तालाब के सौंदरीकरण के कार्य की शुरुआत ग्राम प्रधान सफीउल्ला व रोजगार सेवक बिसुन लाल की मौजूदगी में शुरू किया गया l जिसमें उक्त गांव के अखिलेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ने मंत्री जी को प्रार्थना पत्र दिया था l कहा कि तिलईतारा तालाब की सही देख रेख न होने से अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है l इसलिए सौंदरीकरण करवाया जाना अति आवश्यक है l
Comments
Post a Comment