Skip to main content

DlightNews

फिरोजाबाद/18 सितम्बर

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।*

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों को एक-एक करके सुना और उनकी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण करने के दिशा निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिऐ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 शिकायतों को मौके पर निस्तारित करते हुए शेष शिकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश के साथ सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अंतरित कर दी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर 3 दिव्यांगजनों का परीक्षण करके मौके पर ही प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्यतः अवैध कब्जा, विद्युत, राशन, सड़क, पेंशन, ऋण मोचन तथा पुलिस से सम्बंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुऐ। तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण इस प्रकार से करें ताकि शिकायतकर्ता पूर्ण संतुष्ट हो जाए। उन्होने कहा कि शिकायत निस्तारण का मानक शिकायतकर्ता की संतुष्टि होना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विकास विभागों से सम्बंधित शिकायतों को सुना और मौके पर निस्तारण कराया। समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग आदि से सम्बंधित पेंशन दिलाये जाने के मामलों में मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया। उन्होने पात्रांे को शीघ्र लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।