Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार में परेशान है।*                   *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                        गोरखपुर 18 सितम्बर 2021महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी  आंदोलन कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आक्रोश को भाजपा झेल नहीं पाएगा। वर्ष 2022 में भाजपा का प्रदेश से सफाया हो जाएगा।
सपा नेत्री शनिवार को गोरखपुर पहुंची थीं। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से लोग परेशान हैं। डीजल-पेट्रोल ही नहीं रसोई गैस की महंगाई से जनता तबाह है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लूट, हत्या और बलाल्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। भाजपा की सरकार केवल झूठ के सहारे चल रही है। भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को अपना बताकर खुद अपनी पीठ थपथपा रहे है।
सपा नेत्री जूही सिंह ने कहा कि महंगाई की मार सबसे अधिक महिलाएं झेल रही हैं। रसोई गैस के साथ ही हर सामान की कीमत इतनी अधिक हो गई कि किचेन का गणित गड़बड़ाने लगी है। महिलाएं इस सरकार की नीतियों-रीतियों से परेशान हैं और आक्रोशित भी। महिलाओं का यही आक्रोश भाजपा सरकार पर भारी पड़ेगा। भाजपा की सरकार के सफाए में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।
इससे महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के गोरखपुर पहुंचने पर पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्त्रियों ने उन्हेँ फूल-मालाओं से लाद दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ सौंपकर उनका स्वागत किया।सपा नेत्री आगे-आगे पार्टी कार्यालय पर पहुंची और उनके ठीक पीछे पिकप पर लदी नाव भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने नाव को पिकप से नीचे उतारा जिस पर बैठकर सपा नेत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। एक सवाल पर कि वह नाव लेकर आई हैं तो उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही लिखा था कि गोरखपुर में आएं तो नाव लेकर। वह वही कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर महानगर में पानी भरा हुआ है। शहर के लोगों को अपने घरों से निकलने के लिए नावों की जरूरत पड़ रही है। शहर में भी बाढ़ जैसी स्थिति है। इसी को ध्यान में रखकर वह निकली हैं। वह यहां जहां-जहां भी जाएंगी नाव उनके साथ रहेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी बाढ़ में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने बहरामपुर निवासिनी छात्रा संध्या निषाद को साइकिल और आर्थिक मदद दीं। उन्होंने कहा कि संध्या जैसी बेटी पर सबको गर्व है। सपा संध्या के साथ है। संध्या की पढ़ाई-लिखाई में सपा हर सम्भव मदद करेगी। महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिंदा देवी ने अध्यक्षता किया इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इस्लाम अखिलेश यादव राजमती निषाद अवधेश यादव रजनीश यादव विजय बहादुर यादव अमरेंद्र निषाद सिंहासन यादव राजकुमारी देवी संजय पहलवान जफर अमीन डक्कू प्रमोद यादव बिंदा देवी उर्मिला देवी मिर्जा कदीर बैग जितेंद्र सिंह मुन्नी लाल यादव राम जतन यादव दूधनाथ मौर्य जयप्रकाश यादव हाजी शकील अंसारी राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई रामनाथ यादव राम जतन यादव सुनील सिंह ज्ञानमती यादव सुमन पासवान मीना गुप्ता नीलम पांडे कंचन श्रीवास्तव रूबी खातून आशा यादव पतासी देवी गौड रुकमणी यादव शमा परवीन कीर्ति निधि पांडे विश्वजीत त्रिपाठी श्याम देव निषाद अशोक चौधरी गिरीश यादव धर्मराज यादव बाबूराम यादव सिंगारी देवी  राहुल गुप्ता सतेंद्र गुप्ता श्याम यादव रिंकी जायसवाल संजय पासवान राहुल यादव गविश दुबे एहतेशाम खान चर्चिल अधिकारी शब्बीर कुरेशी नीरज शाही विक्की निषाद सुरेंद्र निषाद दयाशंकर निषाद विनोद संतोष यादव करुणानिधान जनार्दन सिंह फौजी सोहराब खान पुजारी यादव सुनील आजाद सिराजुद्दीन रहमानी अशोक यादव अमीरुद्दीन अंसारी उज्जैर अहमद शकील शादाब आलम कमर कुरेशी राजू नावेद मलिक ओम प्रकाश यादव अजय यादव जनार्दन सिंह फौजी विनोद यादव विनोद विश्वकर्मा विकास चंद यादव रमेश यादव निखिलेश आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।