Skip to main content

DlightNews

फिरोजाबाद/14 सितम्बर 

*जिलाधिकारी ने सौ शैय्या अस्पताल, नई बिल्डिंग, ओपीडी संचालन व कैलाश नगर चौकी, संतोष नगर आदि क्षेत्रों का किया निरीक्षण, क्षेत्रीय लोगों को किया जागरूक और ऑडॉमास किए वितरण।*

*टूटी नालियां प्लॉटों में जलभराव व गंदगी देख मौके पर ही एक्सईएन नगर निगम को लगाई फटकार तत्काल कराएं कार्य अन्यथा होगी कठोर कार्यवाही।*

जिलाधिकारी द्वारा डेंगू व संचारी रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण  हेतु निरंतर किए जा रहे निरीक्षण के क्रम में मंगलवार को कैलाश नगर चौकी संतोष नगर आदि क्षेत्रों एवं सौ शैय्या अस्पताल व नई बिल्डिंग संचालित ओपीडी का निरीक्षण किया।
जनपद में डंेगू, मलेरिया वायरल बुखार व उससे पीडित लोगों को त्वरित राहत पहुचाने एवं डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार पर जल्द नियंत्रण स्थापित करने के उददेश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने सौ शैय्या अस्पताल में नई बिल्डिंग मैं संचालित कराई गई ओपीडी का निरीक्षण कर वहां की सभी व्यवस्थाओं को देखा और वहां आ रहे मरीजों को ओपीडी की व्यवस्था और अधिक शुभम बनाने के लिए प्रिंसिपल को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर भर्ती डेंगू के मरीजों के सम्बन्ध मंे प्रिंसिपल, सीएमओ, सीएमएस व बाल रोग विशेषज्ञ से विस्ततृत जानकारी प्राप्त की जिसमें पाया गया कि डेंगू के मरीजों में निरंतर कमी आ रही है। उन्होने बताया कि जनपद में डंेगू रोग में गिरावट देखी जा रही है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होने बताया कि लोग ज्यादा घबराऐं नही धैर्य से काम लें। अधिकतर मरीजों मंे सामान्य वायरल बुखार है, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर लगाऐं गए मेडिकल कैम्प व सीएचसी व पीएचसी पर उपचार लें सकते है और गम्भीर मरीज होने पर तत्काल सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराऐं। जिलाधिकारी ने प्राचार्या डा0 संगीता अनेजा व बाल रोग विशेषज्ञ डा0 एल के गुप्ता को निर्देशित किया कि वह वार्डाें मे भर्ती मरीजों का सघन निरीक्षण करते रहें, उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित न हो।

शहर में बढते डेंगू मलेरिया वायरल बुखार की रोकथाम हेतु निरंतर दिए जा रहे हैं निर्देशों का भौतिक स्तर पर सत्यापन व निरीक्षण करने के उददेश्य से जिलाधिकारी ने मंगलवार को ओम नगर, कैलाश नगर संतोष नगर आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाली पडे प्लॉटों में गंदगी, जल भराव, नालियां क्षतिग्रस्त मिली, गंदगी व जलभराव मिला। जिलाधिकारी ने बताया कि इसकी वजह से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है और बीमारियां फैल रही है। उन्होने उपस्थित क्षेत्रीय पार्षद व जनता की शिकायत मिलने पर जिसमें नगर निगम के अधिशासी अधिकारी अतुल कुमार पांडे क्षेत्र में टूटी पड़ी नालियों की मरम्मत जलभराव की निकासी नहीं कराते हैं जिससे घरों का पानी प्लॉटों में ही भर रहा है इसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर निगम अतुल कुमार पांडे को फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह तत्काल इस क्षेत्र में जलभराव की निकासी कराएं और जगह-जगह टूटी पड़ी नालियों की मरम्मत कराएं और चौक पडी नालियों की सफाई इस प्रकार से करवाऐं की नाली का पानी अंतिम स्थान नाले तक पहुचता रहें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने स्थानीय पार्षद को भी निर्देशित किया कि वह प्लॉटों में जलभराव की निकासी कराते रहे उसमें इंसेक्टिसायडल एवं लार्वासाइडल जैसी कीटनाशक दवाओं तथा मिटटी के तेल का छिडकाव निरंतर कराते रहें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खाली पडें़ प्लॉट स्वामियांें को तत्काल नोटिस निर्गत कर जुर्माना लगाने एवं उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के लिए नगर आयुक्त को दिए। उन्होने पार्षद को यह भी निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में जन सामान्य को डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार के प्रति जागरूक करने हेतु एनाउंसमेंण्ट, होर्डिंग व बैनर लगवाकर व नगर निगम की सहायता से व्यापक जन जागरूकता अभियान चलवाऐं। उन्होने पार्षद से स्पष्ट कहा कि लोगों से यह शिकायत न प्राप्त होने पाए कि उनके क्षेत्र में फोगिंग, एण्टीलार्वा छिडकाव नही किया गया है। इसके साथ उन्होने यह भी निर्देश दिए कि वह दवा छिडकाव करने वाली सभी टीमों को निर्देशित करें कि वह यह सुनिश्चित करंे कि उनके द्वारा दवा छिडकाव के समय सभी घरों में पॉटस, कूलर व पुराने बर्तनांे में जमा गंदा पानी पूर्ण रूप से हटवा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।