Skip to main content

DlightNews

*इमाम हुसैन (अस्सलाम) की शहादत पूरे दुनिया में बेमिसाल है*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                     गोरखपुर 28 सितंबर 2021 को इमाम हुसैन की शहादत के बाद चेहल्लुम के मौके पर इमाम बाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से एक सेमिनार का आयोजन स्थान जाफरा बाजार नया कटरा परिसर पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम की सदारत कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने किया कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज तामीर अहमद अजीजी ने की कलाम ए पाक की तिलावत से हुई सेमिनार को संबोधित करते हुए कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा कि कर्बला की शान हजरत इमाम हुसैन की शहादत मोहर्रम के बाद चालीसवां बड़े अदबो हेतराम के साथ मनाएं जाने का दिन है गमों की दास्तान कर्बला का जिक्रहै इसलिए कहते हैं कि इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद आज मैं बताना चाहता हूं हजरत इमाम हुसैन की शहादत पूरे दुनिया में बेमिसाल है उन्हें किसी धर्म समुदाय की सीमा में बांध कर नहीं देखा जा सकता सारी दुनिया के लिए बेमिसाल कुर्बानी देकर ता कयामत तक लोगों के दिलों में जिंदा रहने वाले हुसैन को आज चेहल्लुम के मौके पर उन्हें नम आंखों से खेराजे अकीदत पेश करते हैं आज दुनिया कि हर कोम पुकार रही है हमारे है हुसैन।।
 सेमिनार को संबोधित करते हुए मौलाना कारी व हाफिज जमील अहमद मिस्बाही ने कहां हुसैन के चाहने वालों को आज देखो मुसलमान की साथ हिंदू भाई भी मोहर्रम में इमाम चौक पर दुआ व फातिहा में बड़ी तादाद में पहुंच कर सभी शरबत व छोटी ताजिया चढ़ाकर बड़े अदब के साथ खेराजे अकीदत पेश करते हैं इसलिए हुसैन सबके हैं सभी को दुआओं से नवाजते हैं हुसैन ने मोहब्बत भाईचारे का हमेशा पैगाम दिया हम उन्हें इंसानियत खातिर अपनी को और अपने परिवार को हमेशा हमेशा के लिए कुर्बान कर दिया इस शहादत को दुनिया हमेशा याद करती रहेगी मौलाना तामीर अहमद अजीजी इमाम अंबेडकर नगर ने कहा मैं मुबारकबाद देता हूं इमामबाड़ा मुतवल्लियान‌ कमेटी के लोगों का जिन्होंने इस सेमिनार में हमको बुलाया कमेटी के लोगों ‌ने मोहर्रम से लेकर आज चेहल्लुम तक जो रचनात्मक काम करके कर्बला की 72 साथियों की याद में जो खेराज अकीदत पेश किया वह काबिले तारीफ है आज चेहल्लुम के मौके पर मैं बताना चाहता हूं कि आंसुओं के ना रुकने वाली दास्तान कर्बला का वाकया हजरत इमाम हुसैन ने जो हसीन शहादत पेश करके दुनिया को बता दिया है इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद अंत में सभी लोगों ने कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से निजात पाने के लिए अल्लाह पाक से दुआ भी किया गया कि इस बीमारी से हमारे पूरे मुल्क व दुनिया में सभी लोगों को निजात मिल सके इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे हाजी अरशद जमाल सामानी, जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ,मो रजी , शकील शाही, अनीस अहमद एडवोकेट, हाजी शहाब हुसैन, मीडिया प्रभारीआल इंडिया ह्यूमन राइट्स, अरशद अहमद , गुलाम अली खां, आफताब आलम गेहूंआ सागर,कैश अख्तर, शायर नसीम सलेमपुरी, मिनहाज अहमद सिद्दीकी, आफताब अहमद, जमील अहमद अंसारी, मोहम्मद आकिब, इमरान अहमद, वहीद खान, ईo मिन्नतुल्लाह, मंजर लकी, शमीम अहमद, मुमताज अंसारी, हाजी जलालुद्दीन कादरि, ताजुद्दीन अंसारी, हामिद अंसारी, मोहम्मद वसीम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।