Skip to main content

DlightNews

सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय,
जनपद-गोरखपुर।
विषयः बाढ और वर्षा से हुए जलजमाव से उत्पन्न समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन।
महोदय,
आप को सादर अवगत कराना है कि पूरे जनपद में बाढ़ और वर्षा से हुए जल जमाव से
जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में शासन और प्रशासन से प्रर्याप्त
सहायता नही मिलने से लोगों में जनाक्रोश है। बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित है खाद्य
सामग्री, रसद, दवा, चिकित्सा और पशुओं के चारा इत्यादि का अभाव हो गया है। इसलिए हम
सामाजवादी लोग निम्न लिखित मांग करते है-
1- यह कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में केवल 15 से 20 प्रतिशत लोगों को ही शासन और प्रशासन
के स्तर से सहायता मिला है वो भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार सूची में दर्ज लोगों
को ही खाद्य सामग्री रसद और सहायता पहुचाई गयी है। शेष जनता को भगवान के
सहारे छोड़ दिया गया है। सभी लोगों तक सहायता पहुचायी जाय तथा पीक एण्ड चुज
विधि से सहायता पहुँचाने वाले कर्मियों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही
सुनिश्चित की जाय।
2- यह कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पर्याप्त नाव की व्यवस्था की जाय।
3- यह कि जलजमाव के कारण महानगर के ज्यादेत्तर मोहल्लों में बाढ़ जैसा मंजर है
महानगरवासियों को भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र मानकर सहायता की जाय।
4-
यह कि महानगर में खराब पड़े पम्पों को ठीक कराकर और पहले के अपेक्षा पम्पों की
संख्या बढ़ाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाय।
5-
यह कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों जलजमाव के कारण विभिन्न तरह की बीमारियाँ फैल रही है। जो महामारी का रूप ले सकती है तत्काल छिड़काव और चिकित्सा
सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय।
6- यह कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों  में पशुओं के चारा की व्यवस्था की जाय।
 7-यह कि पशुओं के चिकित्सा की व्यवस्था की जाय ।
8-यह कि बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का आकलन कराकर किसानों को समुचित
मुवावजा दिलाया जाय।
अन्यथा समाजवादी पार्टी आन्दोलन के लिए वाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला
प्रशासन की होगी।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव अवधेश यादव विजय बहादुर यादव साधु यादव जितेंद्र सिंह सिंहासन यादव जयप्रकाश यादव ओम यादव मैना भाई हाजी शकील अंसारी अशोक यादव सत्येंद्र गुप्ता राहुल यादव गविश दुबे दयाशंकर निषाद अनूप यादव बिंदा देवी धर्मराज यादव अर्जुन यादव कीर्ति निधि पांडे कमल किशोर यादव कंचन श्रीवास्तव रुकमणी यादव नीलम पांडे चंदन यादव विनोद यादव कमर कुरेशी राजू रंजीत आर्या चंद्रभान प्रजापति संतोष यादव जावेद खान अजय यादव करुणेश यादव रूबी खातून आफताब निखिलेश विनोद मसू दुल हसन आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।