उत्तरप्रदेश
पिता की तस्वीर को देखकर बेटी और मां फफक कर रो पड़ी।
गोरखपुर। सहजानवां थाने के सेमर डाड़ी प्रधान हत्याकांड में उनके परिवार की स्थति मंगलवार को उस वक्त बेहद गमगीन हो गई,जब बेटी वास्तविका घर में रखें पिता के साथ मां और अपनी तस्वीर को एक साथ देख कर, मां का गला पकड़ फफक कर रो पड़ी । ऐसी स्थिति देखकर सभी की आंखें नम हो गई । प्रधान के घर भारी संख्या में गांव के स्त्री-पुरुष ढांढस बढ़ाने के लिए इकट्ठे हुए थे ।
पिता को बेटियां बहुत प्रिय होती हैं, हर ग्रामीण यही कह रहा था । प्रधान का पूरा परिवार सबके दुख-सुख में शरीक होता था । इतना ही नहीं बेटियों की शादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था । घर के मुखिया के न होने से प्रधान का पूरा परिवार शोकाकुल है । प्रधान जनकधारी रंजन की दो बेटियां हैं-वास्तविका तथा स्पर्धा हैं । बड़ी बेटी कक्षा 9 में तथा दूसरी बेटी कक्षा 6 की छात्रा है । दो बेटे कृतज्ञ राज रंजन तथा अप्रत्यक्ष राज रंजन हैं । कृतज्ञ रंजन कक्षा आठवीं का छात्र है,जब कि उसका छोटा भाई अभी विद्यालय नहीं जाता है । रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।
Comments
Post a Comment