Skip to main content

DlightNews

*सेफ सोसाइटी संस्थान एवं रेडिसन ब्लू के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक दिवसीय क्षमता वर्धन' प्रशिक्षण कार्यक्रम।*             *रिपोर्टर गोरखपुर(बी.पी.मिश्र)* सेफ सोसाइटी संस्थान एवं रेडिसन ब्लू के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘एक दिवसीय क्षमता वर्धन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवगठित 7 जिले गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर,देवरिया, सिद्धार्थनगर एवं कुशीनगर के बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों ने सहभाग किया। सेफ सोसाइटी संस्थान के एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्यानंद उपाध्याय (अतिरिक्त सहायक आयुक्त, गोरखपुर), अजय कांत सैनी (अपर आयुक्त प्रशासन, गोरखपुर), राहुल कुमार सिंह (प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, गोरखपुर), सर्वजीत सिंह (डी॰पी॰ओ॰, गोरखपुर),   ध्रुव चंद्र त्रिपाठी (डीपीओ, महराजगंज), कृष्णकांत यादव (सहायक श्रम आयुक्त, गोरखपुर) एवं सेफ सोसाइटी के बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आरंभ किया गया। इसके साथ ही सेफ सोसाइटी के बच्चों द्वारा स्वागत गान पर नृत्य प्रदर्शित करके कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। उसके पश्चात् विशिष्ट अतिथि अजयकान्त सैनी (अपर आयुक्त, गोरखपुर) ने सेफ सोसाइटी की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड की कार्यप्रणाली बेहतर होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट प्रशिक्षक प्रोफेसर ओ॰ एन॰ तिवारी (विशेषज्ञ बाल संरक्षण एवं अधिकार, गोरखपुर) अधिवक्ता हसन अहमद जैदी (पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, प्रयागराज), अमित वर्मा (पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य, महराजगंज), श्री राधेश्याम गुप्ता (श्रम प्रवर्तन अधिकारी, गोरखपुर), सर्वजीत सिंह (डीपीओ, गोरखपुर), विनोद तिवारी  (पूर्व अध्यक्ष व प्रभारी बाल कल्याण समिति, महराजगंज व देवरिया) ने विभिन्न विषयों पर अपना उद्बोधन देकर प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। इसके साथ-साथ रेडिसन ब्लू तीन पिलर्स पीपल, कम्युनिटी एनवायरमेंट के अंतर्गत कई प्रकार के सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करता रहा।
       सेफ सोसाइटी संस्थान बाल संरक्षण अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से कार्य कर रही है। यह संस्था वंचित एवं पिछड़े बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना एवं आर्ट बेस्ड प्रक्रिया के माध्यम से मनोवैज्ञानिक ट्रामा को दूर कर रही है तथा सेफ्टी नेट के माध्यम से गायब हो चुके बच्चों को अपने परिवारों से पुनः एकीकरण करा रही है। झुग्गी-झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों में रह रहे परिवारों को आजीविका का हेतु विभिन्न सहयोग प्रदान करती रहती है। इसके साथ-साथ कोविड महामारी के दौरान सेफ सोसाइटी ने चिकित्सकों का एक समूह बनाया जिसके अंतर्गत चिकित्सकों द्वारा मरीजों को टेलीफोन पर निशुल्क परामर्श, ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर, मेडिसिन किट, खाद्य सामग्री एवं अन्य जीवन रक्षक सामग्रियों को भी उपलब्ध कराया।
       इस एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम का संचालन श्री बृजेश चतुर्वेदी  द्वारा किया गया साथ साथ  श्री मनोज श्रीवास्तव, सबीहा शाहीन, शर्मिला गुप्ता, सुनिधि गुप्ता, एज़ाज़ुल  खान, , ज्ञानेश्वर प्रसाद जायसवाल, बृजेश यादव, श्रीनिवास दुबे एवं लाउडस्पीकर 90.0 FM  के आकाश वर्मा, कीर्तिकेय शरन भी उपस्थित रहे  एवं सेफ सोसाइटी संस्था के बच्चे, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के समस्त सदस्य एवं मीडिया गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।